क्या हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर अपना नाम दर्ज कराना सिर्फ टैलेंट की बात है या इसके स्टार्स को पैसे देने पड़ते हैं? यह एक बड़ा सवाल है जिसे हर कोई जानना चहता है। ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण ने इसमें नया इतिहास रच दिया है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में एक्ट्रेस ने जगह बना ली है। वह मोशन पिक्चर कैटेगरी में यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। लेकिन इस उपलब्धि के साथ एक सवाल भी चर्चा में है कि क्या इस स्टार के लिए पैसे देने होते हैं? आइए जानते हैं पूरा सच इस सम्मान का प्रोसेस और दीपिका की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे की कहानी।
दीपिका बनीं वॉक ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में जगह बना ली है। दीपिका मोशन पिक्चर कैटेगरी में यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। बुधवार को हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में दीपिका का नाम दुनियाभर की फेमस आइकन में से एक बन गई हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस एमिली ब्लंट, फ्रांसीसी एक्ट्रेस मैरियन कोटिलार्ड, कनाडा की रेचल मैकएडम्स, इतालवी एक्टर फ्रेंको नीरो, और मशहूर शेफ गॉर्डन रामसे जैसे दिग्गज सितारे भी शामिल हैं।
क्या वॉक ऑफ फेम का स्टार के लिए देने होते हैं पैसे?
बहुत से लोगों को लगता है कि वॉक ऑफ फेम पर नाम आना सिर्फ सम्मान की बात है, लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प प्रोसेस के लिए नॉमिनेशन, सेलेक्शन और फीस तीनों चीजें जरूरी होते हैं। जिस व्यक्ति का नाम सेलेक्ट होता है या उसकी टीम को उस स्टार के इंस्टॉलेशन और रखरखाव के लिए लगभग 46 लाख रुपये की फीस चुकानी होती है। ये राशि आमतौर पर कलाकार की मैनेजमेंट टीम, स्टूडियो या प्रोडक्शन हाउस द्वारा दी जाती है।
यह भी पढ़ें:Metro In Dino Review: अनुराग बासु की म्यूजिकल मैजिक में फिर गूंजा प्रीतम का जादू, जानिए कैसी है फिल्म
दीपिका का ग्लोबल सफर और पहचान
दीपिका ने साल 2017 में हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी एक्टिंग, पर्सनैलिटी और प्रभाव से ग्लोबल लेवल पर मजबूत पहचान बनाई है। साल 2018 में उनका नाम टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में भी शा मिल हुआ था। अब उनका दुनियाभर में डंक बज रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘सितारे जमीन पर’ Vs ‘मां’ Vs ‘कन्नप्पा’? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कैसा रहा किसका हाल?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.