Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

Deepika Padukone की गोद में दिखी बेबी गर्ल; बगल में बैठे रणवीर सिंह, 9 दिन बाद मिला डिस्चार्ज

Deepika Padukone Discharged: दीपिका पादुकोण को डिलीवरी से 9 दिनों के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। दीपिका ने 8 सितंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया था, उसके बाद से वो हॉस्पिटल में ही थी। मगर अब रणवीर और उनका पूरा परिवार उन्हें और अपनी नन्ही परी को घर ले जाने आया था, हॉस्पिटल से गाड़ियों के निकलते हुए वीडियो सामने आए हैं।

deepika baby girl ranveer
deepika baby girl ranveer

Deepika Padukone Discharged: मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को पूरे 9 दिनों के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है। दीपिका और रणवीर के घर 8 सितंबर को लक्ष्मी आई है और बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं। मम्मी-पापा बनकर दीपिका और रणवीर काफी खुश हैं और कपल की शादी के 6 साल बाद उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ है।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका

रणवीर सिंह पापा बन गए हैं और अब पूरे 9 दिनों के बाद उनकी नन्ही परी और वाइफ दीपिका पादुकोण  को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज(Deepika Padukone Discharged) मिल गया है। दीपिका अपनी फर्स्ट डिलीवरी के बाद अब फाइनली अपने घर के लिए निकल गई हैं और उन्हें घर ले जाने के लिए रणवीर और उनकी पूरी फैमिली आई थी। उनके हॉस्पिटल से निकलते हुए वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कार के आगे रणवीर के पापा को बैठे देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद Deepika Padukone कर रहीं सिर्फ ये 3 काम, सोशल मीडिया पर किया रिवील

बेबी गर्ल की दिखी पहली झलक!

दीपिका पादुकोण और अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए रणवीर सिंह हॉस्पिटल पहुंचे। रणवीर के अलावा उनकी फैमिली भी घर के नए सदस्य को घर ले जाने पहुंची।  मुंबई की सड़कों पर दीपिका-रणवीर और उनकी नन्ही परी की झलक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। दीपिका के फैन पेज से दीपिका और रणवीर की फोटो सामने आई है, जिसमें कार में दीपिका गोद में बेबी गर्ल को पकड़े हुए बैठी हैं और रणवीर सिंह से बातें कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने सफेद कपड़े से बेटी का चेहरा छुपा रखा है।

दीपिका ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो

दीपिका पादुकोण ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने से कुछ देर पहले ही अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है, जिसमें उन्होंंने बताया है कि मां बनने के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम बायो अब ‘फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट’ कर लिया है। दीपिका पादुकोण नई-नई मॉम बनीं है और इस समय वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 24 की एक्ट्रेस खुद से 13 साल बड़े एक्टर संग रचाएंगी शादी? रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

First published on: Sep 15, 2024 01:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.