TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Deepika Padukone ने कुछ इस तरह मनाया बेटी दुआ का पहला बर्थडे? क्या है स्पेशल हैंडमेड गिफ्ट?

Deepika Padukone Daughter Dua First Birthday Celebration: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की नन्ही परी दुआ एक साल की हो गई। आज यानी 10 सितंबर को दीपिका ने बेटी के खास बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की।

Deepika Padukone Daughter Dua First Birthday Celebration: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाड़ली दुआ 8 सितम्बर को 1 साल की हो गई थी। कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है, लेकिन अक्सर उनकी छोटी झलक इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाती है।आज यानी 10 सितम्बर को दीपिका ने दुआ के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में दुआ के लिए बनाया गया प्यारा सा हैंडमेड गिफ्ट भी नजर आ रहा है। दीपिका की इस पोस्ट पर फैंस दुआ पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

क्या है स्पेशल गिफ्ट?

दुआ के पहले जन्मदिन पर उनकी मां दीपिका ने उनके लिए एक प्यारा सा हैंडमेड गिफ्ट तैयार किया। आपको बता दें कि ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि खुद से बनाया गया केक है। इंस्टाग्राम पर केक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर उसके लिए खुद से केक तैयार करना मेरी लव लैंग्वेज है। फोटो में दुआ के बर्थडे का चॉकलेट केक एक वाइट स्टैंड पर रखा नजर आ रहा है। साथ ही केक पर गोल्डन कैंडल भी लगी हुई है। इसके अलावा फोटो के बैकग्राउंड में ढेर सारे फूल भी रखे नजर आ रहे हैं। फैंस कमेंट में दुआ को खूब प्यार और बधाई दे रहे हैं। दीपिका का ये अनोखा अंदाज उनके फैंस को भी बेहद पसंद आया।

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap Birthday: OTT पर देखें उनकी खास फिल्में-सीरीज,जानें किस फिल्म को मिला ‘कल्ट क्लासिक’ दर्जा?

दीपिका- रणवीर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणवीर सिंह के हाथ में फिलहाल आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म और फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' है। वहीं अगर दीपिका की बात करें तो वो अपनी अपकमिंग फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म का टाइटल फिलहाल AA22 x A6 बताया जा रहा है। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी दिखाई देंगी। फैंस रणवीर और दीपिका की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rise and Fall की कंटेस्टेंट अनाया बांगर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- फेमस क्रिकेटर ने भेजे अश्लील फोटो


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.