Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने किया बेबी गर्ल का वेलकम, आलिया भट्ट के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

Deepika-Ranveer Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है, उनके घर 8 सितंबर को बेटी हुई है। कपल की पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Deepika Padukone, Ranveer Singh blessed with baby girl
Deepika Padukone, Ranveer Singh

Deepika-Ranveer Baby Girl: गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी आई है। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी रणवीर सिंह को हमेशा से ख्वाहिश रही है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की गुड न्यूज शेयर की है, जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। दीपिका-रणवीर की ये लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई हैं, जिसे पर चंद मिनटों में लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।

दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika-Ranveer Baby Girl) ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल ऐलान किया है, कि वो शादी के 6 साल बाद बेटी के माता-पिता बन गए हैं। 8 सितंबर 2014 को दीपिका और रणवीर ने दुनिया में अपनी बेटी का स्वागत किया है। कपल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘वेलकम बेबी गर्ल! 8.9.2024 दीपिका और रणवीर।’ दीपिका और रणवीर की पहली बेटी हुई है और इस खबर से फैंस भी काफी खुश हो गए हैं और अपनी खुशी कमेंट बॉक्स में जाहिर भी कर रहे हैं।

सेलेब्स दे रहे बधाई 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika-Ranveer Baby Girl) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए थे। हर कोई यह जानने के लिए बेकरार था कि बॉलीवुड के पावर कपल के घर बेटी होगी या बेटा। मगर अब फैंस ये जानकर खुश हो गए हैं कि कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है। दीपिका-रणवीर की पोस्ट पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर न्यूली पैरेंट्स को बधाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, मलाइका अरोड़ा,सोनाक्षी सिन्हा और इब्राहिम अली खान जैसे सेलेब्स ने ‘दीपवीर’ को कमेंट बॉक्स में बधाई दी है।

आलिया भट्ट के कमेंट ने खींचा ध्यान

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लेटेस्ट पोस्ट बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, ‘लक्ष्मी आई है!!! क्वीन यहां है’ और आलिया भट्ट ने खूब सारे इमोशनल, पार्टी और हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। वैसे तो श्रद्धा कपूर, मलाइका अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर और सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट बॉक्स में ‘कांग्रेचुलेशन’ लिखा है। मगर आलिया भट्ट के रिएक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

 

यह भी पढ़ें:Ranveer Singh बने पापा, Deepika Padukone ने पूरी की इच्छा! खुद किया था रिवील बेटी चाहिए या बेटा?

First published on: Sep 08, 2024 03:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.