TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

Deepika Luthra कौन? जिसे जान से मारने की मिली धमकी, सुरक्षा उठाई मांग

दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी मिली है। अब उन्होंने सुरक्षा की मांग उठाई है। इस बीच आइए जानते हैं कि कौन हैं दीपिका लूथरा?

Deepika Luthra
सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। मशहूर इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब एक और महिला कंटेंट क्रिएटर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार निशाने पर हैं अमृतसर की दीपिका लूथरा, जिन्हें निहंग अमृतपाल सिंह महरो ने एक वीडियो के जरिए धमकी दी है। वीडियो में दी गई धमकियों ने न सिर्फ दीपिका को बल्कि उनके पूरे परिवार को डरा दिया है। दीपिका ने सरकार और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है, वहीं इस घटना ने सोशल मीडिया पर महिला क्रिएटर्स की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब आइए जानते हैं कि कौन हैं दीपिका लूथरा?

दीपिका को वीडियो में धमकी

दीपिका लूथरा को निहंग समुदाय से जुड़े अमृतपाल सिंह महरो ने जान से मारने की धमकी दी है। एक वायरल वीडियो में अमृतपाल सिंह ने खुले तौर पर दीपिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने "अश्लील कंटेंट" बनाना बंद नहीं किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। धमकी वाले वीडियो में अमृतपाल सिंह ने कहा कि सिर्फ बठिंडा ही नहीं, और भी जगह "पार्किंग" है और लाश मिलना जरूरी नहीं। इससे पहले दो महीने पहले वह दीपिका लूथरा से मिल चुका था और उसके एक वीडियो पर आपत्ति जताई थी। उस वक्त दीपिका ने माफी मांग ली थी और विवादित कंटेंट हटाने का वादा किया था।  

दीपिका ने दी सफाई

दीपिका लूथरा ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह पहले ही विवादित वीडियो डिलीट कर चुकी हैं। अब ऐसा कोई कंटेंट पोस्ट नहीं कर रहीं। उन्होंने कहा, "मैं समझ नहीं पा रही कि अब मुझे दोबारा क्यों धमकाया जा रहा है। मोगा में मुझसे माफी मंगवाई गई थी, उसके बाद कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की। फिर भी खुलेआम मुझे टारगेट किया जा रहा है।" यह भी पढ़ें:  Aamir Khan ने गर्लफ्रेंड गौरी के लिए होस्ट की Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग! वीडियो वायरल

पुलिस और सरकार से सुरक्षा की मांग

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दीपिका लूथरा ने सरकार और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस धमकी के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है और शहर छोड़ने पर विचार कर रहा है, लेकिन वह खुद ऐसा नहीं चाहतीं। दीपिका ने कहा कि मोगा में पुलिस से शिकायत की कोशिश की थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यह भी पढ़ें: क्या कॉपी है Mohanlal की थ्रिलर फिल्म Thudarum? मशहूर फिल्ममेकर ने लगाया आरोप

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.