Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

डीपफेक पोर्न स्कैंडल में फंसी मशहूर स्टार कौन? जो रातोंरात आईं चर्चा में..

Deepfake Porn Scandal: इन दिनों डीपफेक वीडियो का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है और देश-विदेशों में स्टार्स इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। अब ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक 20 साल की मशहूर स्टार डीपफेक पोर्न स्कैंडल का शिकार हो गई है।

Wonyoung deep fake video

Deepfake Porn Scandal: रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, सनी लियोनी से लेकर काजोल तक के डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने से सनसनी मच गई थी। इन दिनों डीपफेक वीडियो का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है और देश-विदेशों में स्टार्स इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। अब ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक 20 साल की मशहूर स्टार डीपफेक पोर्न स्कैंडल का शिकार हो गई है।

डीपफेक पोर्न स्कैंडल में फंसी मशहूर स्टार

सबसे पहले तो बता दे कि डीपफेक पोर्न स्कैंडल (Deepfake Porn Scandal) सबसे ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। आजकल ऑनलाइन साइटों पर AI की हेल्प से फिल्म एक्ट्रेसेस और सिंगर के अश्लील वीडियो बनाकर बेचे जा रहे हैं। इस समय इंडियन ही नहीं बल्कि साउथ कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इसका सामना कर रही है। पॉपुलर के-पॉप आइडल के ‘एनटीएच रूम’ डीपफेक वीडियो क्राइम के बाद ये मामला सुर्खियां पकड़ रहा है। इस ‘एनटीएच रूम’ वीडियो में के-पॉप आइडल को गंदे तरीके से दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: जलती चिता; कंधे पर अर्थी, पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो दिखा ट्रोल हुए Shailesh Lodha, भड़के यूजर्स

कौन है के-पॉप आइडल वोनयंग?

डीपफेक पोर्न स्कैंडल का शिकार हुई के-पॉप आइडल वोनयंग का असली नाम जंग वॉन-यंग है, उसका जन्म 31 अगस्त 2004 को हुआ था। के-पॉप के लिए वोनयंग एक जाना-माना नाम हैं, 20 साल की उम्र में वोनयंग ने काफी पॉपुलैरिटी बटोर ली है। साल 2018 में वोनयंग सबसे पहले प्रोड्यूस 48 जीतकर चर्चा में आई थीं। उसके बाद वो प्रोजेक्ट गर्ल ग्रुप का हिस्सा बनीं, और अब वो फेमस कोरियन के-पॉप ग्रुप आईवीई री एक्टिव मेंबर हैं।

इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहीं वोनयंग

के-पॉप आइडल और सिंगर वोनयंग अक्सर अपने म्यूजिक की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मगर इन दिनों वोनयंग अपने अश्लील डीपफेक वीडियो ‘एनटीएच रूम’ की वजह से रातोंरात चर्चा में आ गई हैं, जिसमें उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वोनयंग काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं और उनके डीपफेक पोर्न वीडियो भी कई साइटों पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हाईजैकर्स के हिन्दू नाम से मचा हड़कंप, वेब सीरीज ‘IC 814’ विवाद में फंसे नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड

 

 

First published on: Sep 02, 2024 02:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.