Munawar Faruqui से Vidushi Swaroop तक, Samay Raina से पहले विवादों में फंस चुके हैं ये 5 स्टैंड-अप कॉमेडियन – जानें अब कहां हैं?
Indian Comedians Controversies
Indian Comedians Controversies: भारत में स्टैंड-अप कॉमेडी का ट्रेंड इंडिया में तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसकी लिमिट और दायरा को हर जगह अलग-अलग तरीके से फॉलो किया जाता है। कई बार स्टैंड-अप कॉमेडियन जोश में कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिससे वे विवादों में फंस जाते हैं। हाल ही में समय रैना का नाम एक बड़े विवाद से जुड़ गया जब उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर भद्दे कमेंट किए गए। इसके चलते सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जाने लगा। ये मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह पहली बार नहीं है जब कोई स्टैंड-अप कॉमेडियन विवादों में घिरा हो। इससे पहले भी कई कॉमेडियन अपने भद्दे और वल्गर जोक्स की वजह से विवादों में रह चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच स्टैंड-अप कॉमेडियन के बारे में और अब वह किस हाल में हैं।
1. मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी ने 2021 में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इंदौर में हिंदू देवी-देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह पर कुछ कमेंट कर दिया था। जिसे बाद में विवादित टिप्पणी का करार दिया गया और उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, उनके कई शोज कैंसिल कर दिए गए और वह स्टैंड-अप कॉमेडी से लगभग दूर हो गए। हालांकि, रियलिटी शो ‘लॉक अप’ जीतने के बाद उन्होंने दोबारा करियर को शुरू किया। अब वे सोशल मीडिया और रैप म्यूजिक की दुनिया में ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं। वह बिग बॉस 17 के विनर भी रह चुके हैं।
2. रोहन जोशी
रोहन जोशी भी एक कॉमेडियन ही थे जिन्हें मोजोरोजो के नाम से भी जाना जाता है। वह अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर थे। हालांकि, उनके कुछ भद्दे और अश्लील जोक्स के कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। एक समय में वह एआईबी के मेन लोगों में से हैं। लेकिन इसके बंद होने के बाद उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी छोड़ दी। अब वे नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए कंटेंट लिखने का काम करते हैं। लेकिन वह लोगों के बीच पहले के जैसे स्टैंड-अप कॉमेडी नहीं करते हैं।
3. विदुषी स्वरूप
स्टैंड-अप कॉमेडियन विदुषी स्वरूप ने अपने एक शो में प्रॉस्टिट्यूशन को लेकर विवादित बयान दिया था। उनको अपने बयानों के चलते काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उनके जोक्स को बेहूदा करार दिया गया था। बता दें कि इसके चलते उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि, विदुषी ने कॉमेडी करना पूरी तरह से नहीं छोड़ा है। अब भी वह कभी-कभी शोज करती हैं लेकिन पहले के मुताबिक काफी कम कर दिया है।
यह भी पढे़ं: Chhaava Box Office Collection Day 1: ‘छावा’ ने पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई
4. अबीश मैथ्यू
अबीश मैथ्यू भी एआईबी रोस्ट का हिस्सा थे इस शो में उनके द्वारा भी विवादित कमेंट किया गया है। उन्होंने ईसाई समुदाय पर टिप्पणी की थी जिसके कारण उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस विवाद के चलते उन्हें चर्च जाकर माफी मांगनी पड़ी थी। एआईबी के बंद होने के बाद अबीश ने खुद का चैट शो शुरू किया था, लेकिन अब वे सोशल मीडिया की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बनाना ज्यादा पसंद करते हैं।
5. तन्मय भट्ट
भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन तन्मय भट्ट जो कॉमेडी ग्रुप एआईबी (All India Bakchod) के फाउंडर भी थे। इनका नाम सबसे बड़े विवादों में आया जब उन्होंने करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ मिलकर ‘एआईबी रोस्ट’ किया था। उनके रोस्ट को काफी भद्दा और आपत्तिजनक को करार दिया गया था। इसके बाद तन्मय ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाया था। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। भारी विरोध के कारण एआईबी का यूट्यूब चैनल बंद हो गया। अब तन्मय ज्यादातर कैमरे के पीछे काम करते हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का काम करते हैं।
यह भी पढे़ं: Prateik-Priya की शादी की पहली तस्वीर, Lip-lock करता दिखा कपल, मैचिंग आउटफिट्स ने खींचा ध्यान
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.