साल 2012 की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने अहम किरदार निभाया था। अब खबर है कि फिल्म का सीक्वल कॉकटेल 2 जल्द ही फ्लोर पर जा सकता है जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना द्वारा लीड रोल निभाने की बात हो रही है। लेकिन रश्मिका की कास्टिंग पर दर्शक नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं।

नई स्टारकास्ट में शाहिद, कृति और रश्मिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकटेल 2 में इस बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल गर्मियों में शूट की जाएगी। शाहिद और कृति को दर्शक पहले तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में साथ देख चुके हैं, वहीं शाहिद और रश्मिका की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।
Cocktail 2 will start shooting this Summer. Rumoured Cast of Cocktail 2 is Shahid Kapoor, Kriti Sanon and Rashmika Mandanna byu/Dismal-Complaint5444 inBollyBlindsNGossip

रश्मिका की कास्टिंग से नाराज फैन्स

इस फिल्म को लेकर एक तरफ जहां लोगों में काफी उत्साह है, वहीं रश्मिका की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई नेटिजन्स ने उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, "रश्मिका की एक्टिंग अब बर्दाश्त से बाहर है," वहीं एक और ने कहा, "हर फिल्म में अब रश्मिका क्यों?"   बता दें कि इसके पहले भी रश्मिका ट्रोल हो चुकीं हैं, पहले एनिमल और छावा जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठ चुके हैं। हालांकि कुछ फैन्स का मानना है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर के लिए उन्होंने अपनी हिंदी और डायलॉग डिलीवरी पर काफी काम किया है। यह भी पढे़ं:  नहीं रहे क्लासिक टीवी स्टार जे नॉर्थ, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली अंतिम सांस

अब देखना होगा दर्शकों का मूड

हालांकि फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी भी नहीं हुई है। लेकिन अगर कास्ट वही रहती है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस नई तिकड़ी को कितना पसंद करते हैं। खासकर तब, जब लोग कॉकटेल जैसी आइकॉनिक फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। यह भी पढे़ं: इस हफ्ते रिलीज होंगी ये जबरदस्त फिल्में-वेब सीरीज, OTT धमाके का घर बैठे मिलेगा फुल डोज!