महज 27 साल की उम्र में फेमस एक्टर का निधन, काफी दिनों से था लापता, जंगल में मिली लाश
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Coal Brings Plenty Passes Away: अभिनेता कोल ब्रिंग्स प्लेंटी (Coal Brings Plenty) का महज 27 साल की आयु में निधन हो गया है। इस खबर से सभी हैरान हैं। बीते कुछ समय पहले कोल के चाचा मो ब्रिंग्स प्लेंटी जो खुद भी एक एक्टर हैं ने अपने भतीजे के लापता होने की बात कही थी। मो ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोल को ढूंढने की बात कही थी। दरअसल कोल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा था, जिसके बाद बीते रविवार से वो गायब था। अब मिली जानकारी के अनुसार कोल का निधन हो गया है और उसकी लाश जंगल में मिली है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
घरेलू हिंसा का लगा था आरोप
कोल ब्रिंग्स प्लेंटी पर लॉरेंस पुलिस ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 31 मार्च यानी रविवार को एक अपार्टमेंट से महिला के शोर मचाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक आदमी वहां से भाग रहा था, वो और कोई नहीं बल्कि कोल ही था। पुलिस ने कोल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया और इसकी सूचना सभी एजेंसियों को दे दी गई।
https://www.instagram.com/indigenous.tv/p/C5ZiWqyvKn4/?img_index=1
कोल नहीं मिला उसका शव
लॉरेंस पुलिस जहां कोल की तलाश कर रही थी, वहीं उसका शव मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया। कोल के चाचा मो ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी की अब उनका बेटा कोल उनके बीच नहीं रहा। उसका निधन हो गया है। उन्होंने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन लोगों का बहुत आभार जिन्होंने मुश्किल के समय में उनका साथ दिया।
[caption id="attachment_419498" align="aligncenter" ] इमेज क्रेडिट: गूगल[/caption]
नहीं हुआ मौत की वजह का खुलासा
अभी तक कोल के मौत कैसे हुई इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:45 पर पुलिस को जंगल के पास एक खाली गाड़ी मिली। इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो जंगल में एक संदिग्ध लाश मिली। जिसकी पहचान कोल के रूप में हुई। अब एक्टर के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें: वो मेरा शोषण… पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए थे गंभीर आरोप
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.