इंडियन टीवी का सबसे फेमस क्राइम शो CID अपने नए सीजन CID 2 के साथ एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां शो के नए और पुराने स्टार्स की वापसी से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप ने नई हलचल मचा दी है। इस वीडियो में अभिजीत और डॉक्टर तारिका की शादी की बात होती दिख रही है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ गए हैं।
वायरल वीडियो में दिखी शादी की झलक?
हाल ही में इंटरनेट पर CID 2 का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एसीपी प्रद्युमन अभिजीत को सख्त लहजे में तारिका से शादी करने का ऑर्डर देते नजर आ रहे हैं। पहले अभिजीत थोड़ा झिझकते हैं लेकिन जब प्रद्युमन उनको अपना ऑर्डर देते हैं तो वह मान जाते हैं। यह क्लिप फैंस को असमंजस में डाल रही है कि क्या वाकई ऐसा ट्रैक शो में दिखाया जाएगा या कोई पुरानी क्लिप है।
सिर्फ एक एडिटेड क्लिप निकली ये वीडियो
लेकिन बाद में तमाम जांच और सच जानने के बाद वायरल वीडियो की सच्चाई देखने को मिली। बता दें कि जो लोग इस वीडियो को देखकर एक्साइटेड हो गए थे, उनके लिए एक अहम जानकारी यह है कि यह क्लिप पूरी तरह से एडिटेड है। शो में अब तक ऐसा कोई ट्रैक नहीं दिखाया गया है जिसमें अभिजीत और तारिका की शादी की पुष्टि हो। यह वीडियो एक फैन मेड एडिट है, जिसे शो के पुराने फुटेज को जोड़कर तैयार किया गया है।
फैंस के बीच फेमस है अभिजीत-तारिका की जोड़ी
CID में रोमांस जैसी चीजें भाले ही ज्यादा नहीं दिखाई जाती हों, लेकिन अभिजीत और डॉक्टर तारिका की जोड़ी को दर्शकों और उनके फैंस ने हमेशा से पसंद किया है। श्रद्धा मुसले द्वारा निभाया गया तारिका का किरदार घर-घर में बेहद पॉपुलर रहा है। अब ऐसे में चर्चाएं हैं कि वह CID 2 में दोबारा दिखाई दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Babil Khan की वीडियो पर क्या बोले Raghav Juyal और Siddhant Chaturvedi? इंस्टा पर पोस्ट किया शेयर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.