Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

पत्नी को धोखा दे गर्लफ्रेंड की बहन को किया प्रेग्नेंट, सच आया सामने तो टूटा खून का रिश्ता

Actress Reveal Sister Deception: क्या कभी सुना है कि बहन ने ही बहन के प्यार को छीना और उसकी जिंदगी में कोहराम मचा दिया, दरअसल आज हम एक ऐसी ही बहन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी बहन के प्यार पर ही डाका डाल दिया और हो गई प्रेग्नेंट...

Chloe Goodmay
इमेज क्रेडिट: Google

Actress Reveal Sister Deception: आपने ये तो कई बार सुना होगा कि सहेली ने सहेली के पति या बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में आए यूट्यूबर अरमान मलिक का उदाहरण सबके सामने है जिसने अपनी सहेली के पति संग शादी कर ली थी। उन्हें डायन का टैग भी दे दिया गया। लेकिन क्या कभी सुना है कि बहन ने ही बहन का प्यार छीन लिया हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड टीवी स्टार और मॉडल क्लो गुडमैन की उन्हें उन्हीं की बहन ने धोखा दिया है। क्लो की बहन ने लॉरेन उनके मैरिड बॉयफ्रेंड को उनसे छीन लिया।

हद तो तब हो गई जब लॉरेन चोरी छिपे उसके साथ प्रेग्नेंट भी हो गईं। इस धोखे का पता जब क्लो गुडमैन को चला तो उसका दिल टूट गया और उसने अपनी बहन से हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर लिया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में भी अपनी बहन को नहीं बुलाया। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला…

बहन ने बताया बहन का धोखा

अपनी बहन के धोखे से बुरी तरह से आहत हुई मॉडल क्लो गुडमैन ने अपनी बहन से पूरी तरह से रिश्ता खत्म कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्लो ने एक इंटरव्यू में ये खुलकर बताया था कि एक लड़ाई की वजह से उन्होंने अपनी बहन के साथ सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। लॉरेन ने ये भी नहीं सोचा कि वो क्या कर रही हैं और वो उसने क्लो के प्यार संग रिश्ता बनाया और प्रेग्नेंट हो गईं। इस धोखे को वो भूल नहीं पा रही हैं और अपनी बहन के साथ काफी लंबे समय से बात नहीं कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: इन टीवी एक्ट्रेसेस को रियल जिंदगी में पति से मिला धोखा

कौन है वो इंसान जिसने प्रेमिका को धोखा दे उसकी बहन संग रखा रिश्ता

अब आप ये सोच रहे होंगे कि वो इंसान कौन है जिसने अपनी प्रेमिका क्लो गुडमैन को धोखा दे उसी की सगी बहन लॉरेन संग दोस्ती बढ़ाई और हद पार करते हुए उसे प्रेग्नेंट भी कर दिया।

दरअसल उस इंसान का नाम है काइल वॉकर जो पेशे से फुटबॉलर हैं। काइल के इस धोखे को क्लो कभी नहीं भूल सकतीं। जानकारी के लिए बता दें कि काइल वॉकर ने मैरिड होते हुए भी लॉरेन के साथ रिश्ता बनाया और उसे प्रेग्नेंट किया। ऐसे में काइल वो इंसान निकला जिसने गर्लफ्रेंड के साथ-साथ वाइफ को भी चीट किया।

बहन से नाराज हैं क्लो

क्लो ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताया कि लॉरेन ने अपनी ही बहन को चीट किया और उसके बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन बनाकर उसके बच्चे को जन्म दिया। इस धोखे के बारे में जानकर क्लो ने अपनी बहन से बात करना बंद कर दिया और कहा कि वो माफी के लायक नहीं है।

हैरान की बात तो ये है कि लॉरेन ने क्लो को एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया और दो बार काइल के बच्चे की मां बनीं।

यह भी पढ़ें: सेक्स स्कैंडल में आया था नाम, लगा प्रॉस्टिट्यूशन का कलंक

First published on: Aug 10, 2024 11:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.