चिंकी-मिंकी की जोड़ी की वापसी, Chhoriyan Chali Gaon में जमाएंगी रंग; जानें कौन हैं ये जुड़वा बहनें?
Chhoriyan Chali Gaon Latest Updates: टीवी चैनल जी टीवी का अपकमिंग शो 'छोरियां चली गांव' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो से जुड़ी ताजा अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी कंफर्म हो गए हैं। इनमें सोशल मीडिया सेंसेशन जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी का नाम भी शामिल है। कुछ दिन पहले दोनों ने अलग-अलग काम करने का फैसला किया था लेकिन अब एक बार फिर दोनों इस शो से वापसी कर रही हैं। हालांकि शो में वो जोड़ी में नहीं बल्कि सोलो नजर आने वाली हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये दोनों जुड़वा बहनें कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Netflix पर Aap Jaisa Koi देखें तो प्यार हो जाए, माधवन-फातिमा सना शेख की लव स्टोरी में क्या खास?
मेकर्स ने नया प्रोमो किया जारी
जी टीवी के इस शो के मेकर्स ने कई प्रोमो भी जारी कर दिए हैं। जिसमें शो के होस्ट रणविजय सिंह देसी अवतार में शो की थीम समझाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक और नया प्रोमो जारी किया है। इसमें कपिल शर्मा के शो से मशहूर हुईं जुड़वा बहनें चिंकी-मिंकी उर्फ समृद्धि और सुरभि मेहरा भी नजर आईं। इससे साफ हो गया है कि ये दोनों शो की कंफर्म कंटेस्टेंट्स हैं।
शो में सोलो आएंगी नजर
बता दें अभी कुछ दिन पहले दोनों बहनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अब जोड़ी में नहीं दिखेंगी और अलग-अलग अपनी जर्नी को शुरू करने जा रही हैं। इसके बाद से ही फैंस में खलबली मच गई थी। शो के प्रोमो लॉन्च में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कभी अलग नहीं हो सकती। हां पर इस शो में दोनों सोलो परफॉर्म करती दिखाई देंगी।
कौन हैं ये जुड़वा बहनें?
सुरभि और समृद्धि सोशल मीडिया स्टार हैं। वो अक्सर ट्रेंडिंग रील्स बनाकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं दोनों का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वो सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं। दोनों को कपिल शर्मा के शो से पहचान मिली थी। यहां उनकी सेम टू सेम शक्ल देख और हुबहू आवाज सुनकर ऑडियंस भी शॉक्ड थी। इसके बाद से ही दोनों रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। अब दोनों फाइनली जी टीवी के शो में साथ दिखने जा रहे हैं, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria पर जानलेवा हमला, पहले भी विवादों में रह चुका नाम, एल्विश यादव संग खास कनेक्शन
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.