बॉलीवुड एक्ट्रेस Celina Jaitly एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ चुका है कि बात पुलिस केस और लुक आउट सर्कुलर तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना ने अपने ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पति Peter Haag के खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने पति पर मानसिक परेशानियां, धमकी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि सेलिना पिछले काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी में तनाव और परेशानियों का सामना कर रही थीं। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि पीटर उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ता जा रहा था। मामला ज्यादा बढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में कानूनी मदद ली और घरेलू हिंसा कानून के तहत शिकायत दर्ज करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीटर हाग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इन धाराओं में धमकी देना, नुकसान पहुंचाना और लगातार हैरेसमेंट जैसे आरोप शामिल बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जांच में सहयोग न करने और देश छोड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

---विज्ञापन---