Celebrity MasterChef: 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी के फेमस सेलेब्स कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। कंधे में चोट के चलते दीपिका कक्कड़ शो से बाहर हो गई हैं। वहीं शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली आयशा जुल्का को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब एक और टॉप कंटेस्टेंट पर खतरा मंडराया हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो टॉप कंटेस्टेंट कौन है और क्यों उन पर खतरा बना हुआ है?
वहीं रणवीर उनको कहते हैं कि वो जो मिली फीली डिश बना रहे हैं आमतौर पर उसमें 1000 परतें होती हैं और उनकी डिश में सिर्फ 1 परत दिख रही है और उनके पास सिर्फ 2 मिनट बचे हैं। अब इससे पता चल रहा है कि शायद फैजल अपनी डिश को टाइम पर पूरा नहीं कर पाएंगे। इससे उन पर एलिमिनेशन का खतरा बना हुआ है।
फैंस ने किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चाएं हो रही हैं। फैजल के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फैजू इस शो में अपनी डिश के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि फैजू अपने टास्क को समय से पूरा कर पाएंगे, शुभकामनाएं।'
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.