Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ होते नजर आ रहे हैं. थलापति विजय की पार्टी TVK ने इस चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. विजय ने तमिलनाडु में 110 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं. ऐसे में अब उनका सीएम बनना तय है. उनके चाहने वालों के बीच जश्न का माहौल पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है. वहीं विजय के घरवाले इस खुशी को नाचकर और सीटी बजाकर व्यक्त कर रहे हैं.
थलापति विजय के घर जश्न का माहौल
सोशल मीडिया पर विजय के परिवार के कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें घर के सदस्य तमिलनाडु चुनाव में विजय की जीत पर जमकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. बता दें सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) का चुनाव चिन्ह सीटी है. ऐसे में पूरा परिवार एक वीडियो में सीटी बजाकर खुशियां मनाते नजर आ रहा है.
जश्न में डूबा पूरा परिवार
जैसे-जैसे चुनाव के नतीजे स्पष्ट होते जा रहा हैं विजय की पार्टी में जबरदस्त जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. TVK को जीत हासिल करते देख चेन्नई स्थित विजय के निवास पर भारी भीड़ जमा हो गई. वायरल वीडियो और खबरों के मुताबिक, विजय के चचेरे भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य सुपरस्टार विजय के सुपरहिट गाने 'Whistle Podu' की धुन पर थिरकते नजर आए.
विजय के घर पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन
इस मौके पर तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी विजय के परिवार को बधाई देने उनके घर पहुंचीं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया. खास बात ये है कि आज एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी है, जिनका नाम विजय से जुड़ता रहा है. तृषा तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट आने से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं.
तलाक के बाद बढ़ी विजय-तृषा की नजदीकियां?
बता दें विजय आज तमिल फिल्मों के सबसे बड़े स्टार हैं. वहीं तृषा कृष्णन को क्वीन ऑफ साउथ इंडिया कहा जाता है. दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है. ये वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था. विजय और संगीता ने 1999 में शादी की थी. दोनों के 2 बच्चे हैं. विजय ने हाल ही में तलाक अनाउंस करने के बाद तृषा के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी. कई लोगों का मानना था कि तलाक के बाद दोनों ने रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, अब अफवाह क्लियर करने का समय आ चुका है.