Manish Gupta: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मनीष गुप्ता पर अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर और उनके ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर के बीच ये विवाद सैलेरी को लेकर हुआ था। वहीं ये घटना डायरेक्टर के वर्सोवा स्थित घर पर हुई। हालांकि डायरेक्टर पर अभी तक केस दर्ज हुआ है और उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: शादी के 35 साल बाद सलमान खान की एक्ट्रेस को मिला सरप्राइज प्रपोजल, पूरा हुआ सपनों जैसा पल
तीन साल से कर रहा था काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना मनीष गुप्ता के घर ही हुई है। ड्राइवर उनके घर तकरीबन 3 साल से काम कर रहा था। वहीं जानलेवा चाकू हमले से वो घायल हो गया है। वहीं डायरेक्टर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज हो गया है।
क्या था मामला?
वहीं दोनों के बीच ये झगड़ा सैलरी को लेकर हुआ। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर मनीष गुप्ता ड्राइवर की सैलरी टाइम से नहीं दे रहे थे। जिस वजह से दोनों के बीच बहस बाजी होती रहती थी। वहीं डायरेक्टर ने ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर को 30 मई को नौकरी से भी निकाल दिया था और सैलरी भी नहीं दी। जब राजिबुल ने सैलरी मांगी तो ड्राइवर ने कहा कि वो सैलरी तभी देंगे जब वो वापस नौकरी पर आएगा। इसके बाद ड्राइवर ने वापस नौकरी की, लेकिन डायरेक्टर ने सैलरी फिर भी नहीं दी।
चाकू से किया वार
वहीं 5 जून को ड्राइवर ने जब डायरेक्टर से सैलरी मांगी तो दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि डायरेक्टर ने गुस्से में आकर ड्राइवर पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा। बता दें मनीष गुप्ता 'वन फ्राइडे नाइट' और 'सेक्शन 375' जैसी मूवीज डायरेक्ट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के 35 साल बाद सलमान खान की एक्ट्रेस को मिला सरप्राइज प्रपोजल, पूरा हुआ सपनों जैसा पल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.