Cannes Film Festival 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा. यहां रेड कारपेट पर उतरी आलिया ने हर किसी का दिल जीत लिया. इससे पहले आलिया का एक लुक दोपहर में वायरल हुआ था. अब उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. पीच कलर के गाउन में आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट

12 मई को देर रात शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल पर दुनियाभर की नजरें बनी हुई हैं. इसके शुरुआत होते ही बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने पूरी लाइमलाइट लूट ली है. पीच कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में आलिया किसी फैशन दीवा से काम नहीं लग रही हैं. अपना शानदार लुक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. स्टाइलिश गाउन के साथ ही आलिया ने प्यारा सा दुपट्टा भी कैरी किया है, जिसे वो पूरे इवेंट में फ्लॉन्ट करती दिखीं. आलिया का ये दिल चुराने वाला लुक रिया कपूर ने स्टाइल किया है.

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट बेहद प्यारी लग रही हैं. वहीं उनका दोपहर वाला लुक भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें में मल्टीकलर शेड वाले गाउन में दिखी थीं. कान्स में अपने लुक्स को लेकर आलिया लगातार सुर्खियों में हैं. फैंस उनकी और उनके लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बीते साल अपना डेब्यू किया था.

---विज्ञापन---