Disaster Film: बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ जब बड़े बजट और शानदार स्टार कास्ट के बावजूद फिल्में फ्लॉप हो गईं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो न केवल फ्लॉप हुई बल्कि डिजास्टर साबित हुई. करीब 11 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड के इस दौर के सबसे बड़े एक्टर ने काम किया. 118 करोड़ में बनी, फिल्म में देश के जाने-माने फिल्म मेकर ने विलेन का किरदार निभाया और इसके लिए मात्र 11 रुपये की फीस ली. इस फिल्म पर इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर ने पैसे लगाए थे, लेकिन ये उनकी सबसे असफल फिल्म साबित हुई. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.
विलेन ने ली मात्र 11 रुपये की फीस
जी हम बात कर रहे हैं साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की, जिसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे. इस फिल्म में इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर करण जोहर ने विलेन का किरदार निभाया था. इसके लिए उन्होंने फीस के तौर पर मात्र 11 रुपये लिए थे. ये एक बड़े बजट की फिल्म थी और इसे लेकर मेकर्स को बेहद उम्मीद भी थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.
डिजास्टर साबित हुई फिल्म
'बॉम्बे वेलवेट' को इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'डेव डी' जैसे सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन किया है. हालांकि 'बॉम्बे वेलवेट' उनके करियर की सबसे असफल फिल्म बन गई. ये अनुराग कश्यप की सबसे महंगी फिल्म थी, जो डिजास्टर साबित हुई. फिल्म को एक क्लासिक कहानी के रूप में पेश किया गया था. फिल्म की कहानी और किरदार दर्शक को कनेक्ट नहीं कर पाए और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई.
पहली पसंद थे ये स्टार्स
इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर नहीं बल्कि आमिर खान पहली पसंद थे. इसके अलावा सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के नाम पर भी विचार किया गया था. लेकिन आखिरकार रणबीर को फाइनल किया गया. वहीं विलेन का रोल पहले नसीरुद्दीन शाह को ऑफर हुआ था, जिसे बाद में करण जोहर ने निभाया.