बॉलीवुड में इस साल किलकारियां ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इंडस्ट्री की 5 हसीनाएं प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी गुड न्यूज सुनाई है। इसके बाद से फैंस कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। वहीं पत्रलेखा के साथ-साथ गौहर खान, कियारा आडवाणी, अरबाज खान की पत्नी शूरा खान और 'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह की पत्नी रुचिरा घोरमारे भी मां बनने के वाली हैं।
शूरा ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
बी-टाउन की इन पांच हसीनाओं के घर पर इस साल किलकारियां ही गूंजेंगी। वहीं इनके फैंस भी इससे काफी खुश नजर आ रहे सहैं। अब किसी भी इवेंट पर इन हसीनाओं को स्पॉट किया जाता है तो अक्सर ये हसीनाएं अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी क्यूट लगती हैं। हाल ही में 'आंखों की गुस्ताखियां' की स्क्रीनिंग में अरबाज खान की बीवी शूरा खान को स्पॉट किया गया था। इवेंट में अरबाज शूरा का काफी ख्याल रखते नजर आए थे, जिसे देख फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कपल पर प्यार लुटाया।
यह भी पढ़ें: Dhanush की ‘Kuberaa’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कहां और कब देख सकते हैं फिल्म
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.