Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

किसी के हाथ तो किसी के गले पर… बॉलीवुड के इन 7 स्टार्स की बॉडी पर है अपने बच्चों के नाम का टैटू

Bollywood Stars Tattoo: बॉलीवुड के कई सितारे अपनी बॉडी पर अपने बच्चों के नाम का टैटू बनवा चुके हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर विक्रांत मैसी तक का नाम है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो स्टार्स

Bollywood Stars Tattoo: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने हाथ या फिर अपने शरीर पर टैटू बनवाए हुए हैं। कई स्टार्स ने तो अपने बच्चों के नाम और चेहरा ही शरीर पर गुदवाये हुए हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर विक्रांत मैसी तक का नाम शामिल है। वहीं कई ऐसे पॉपुलर स्टार्स हैं जो पहले से ही बच्चों का नाम अपने शरीर पर लिखवा चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं उन स्टार्स के नाम।

अक्षय कुमार

सबसे पहले खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के बारे में बात करते हैं। बॉलीवुड एक्टर ने अपने बेटे आरव का नाम अपनी बैक पर लिखवाया हुआ है। जिसे अभिनेता ने कई बार फोटोज में दिखाया भी है। वहीं उन्होंने अपनी बेटी नितारा का नाम भी अपने कंधे पर बनवाया हुआ है। अक्षय कुमार ने 2001 में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की थी।

इमरान खान

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय इमरान खान ने भी अपनी बेटी इमारा का छोटा सा पैर अपनी छाती पर छपवाया हुआ है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको ये आइडिया उनकी मां ने दिया था। इमरान ने अवन्तिका मलिक खान से 2011 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: किराएदार बनने को मजबूर हुई करोड़पति इंफ्लुएंसर! Prime Video पर देखें चीटिंग की ये अनोखी कहानी

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने हाथ पर बेटी मालती मैरी का नाम लिखवाया हुआ है। एक्ट्रेस ने जुलाई 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। इसके बाद 2022 में कपल ने सेरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती का इस दुनिया में स्वागत किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने यूरोप ट्रिप के दौरान अपने टैटू को दिखाया।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर ने भी अपनी बेटी राहा का नाम अपनी कॉलरबोन पर बनवाया हुआ है। एक्टर ने अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी की थी। इसके बाद कपल के घर नवंबर 2022 में बेटी राहा ने जन्म लिया। हाल ही में रणबीर ने भी अपने टैटू को दिखाया।

विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी इसी साल पापा बने हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में अपने बेटे वरदान का स्वागत किया। एक्टर ने बेटे के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया हुआ है। विक्रांत 2022 में शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में विक्रांत ने अपने टैटू की एक फोटो भी शेयर की थी, जिस पर ‘वरदान’ और ‘7-2-2024’ लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें: OTT पर सुपरहिट हुईं ये पांच फिल्में जो सिनेमाघरों में हो गई थीं फ्लॉप, देखें लिस्ट

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने भी अपने बेटे के युग के नाम का पहला अक्षर अपनी छाती पर गुदवाया हुआ है। एक्टर ने 1999 में एक्ट्रेस काजोल से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। जिनका नाम है बेटी न्यासा और बेटा युग।

कुणाल खेमू

सैफ अली खान के जीजा कुणाल खेमू ने भी अपनी इनाया नौमी खेमू के नाम का टैटू गुदवाया हुआ है। कुणाल ने ये टैटू 2020 में बनवाया था। इसके बाद कुणाल ने इसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक्टर ने टैटू का मतलब भी अपनी पोस्ट में समझाया था।

First published on: Sep 16, 2024 05:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.