---विज्ञापन---

Dhoni की वो फिल्म जो कभी नहीं हुई रिलीज; कौन थी हीरोइन, क्या आप जानते हैं नाम?

MS Dhoni Film Never release:इंडियन क्रिकेट टीम के 'कैप्टन कूल' के तौर पर मशहूर क्रिकेटर एम एस धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते है कि एम एस धोनी पर ना सिर्फ फिल्म बनी है, बल्कि उन्होंने एक फिल्म में एक्टिंग भी की है। मगर वो फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई थी।

Dhoni
Dhoni

MS Dhoni Film Never release: इंडियन क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ के तौर पर मशहूर क्रिकेटर एम एस धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आम इंसान ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी धोनी के फैन हैं और देर रात क्रिकेटर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। क्रिकेट के मैदान ही नहीं बल्कि बॉलवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। मगर वो फिल्म कभी पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई।

क्या था फिल्म का नाम?

क्रिकेट की दुनिया में एम एस धोनी (MS Dhoni Film Never release) बहुत बड़ा नाम है और देश-दुनिया में उनकी फॉलोइंग हैं। उनकी जिंदगी पर फिल्म भी बन चुकी हैं और वो खुद भी एक फिल्म में काम कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, एम एस धोनी की कभी ना रिलीज होने वाली फिल्म का नाम ‘हुक और क्रूक’ था। इस फिल्म को डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया था, मगर यह फिल्म कभी थियेटर में दस्तक नहीं दे पाई।

फिल्म की स्टारकास्ट

खबरों की मानें तो इस फिल्म में एम एस धोनी के अलावा बॉलीवुड के कुछ स्टार्स भी अहम रोल में थे। जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा, श्रेयस तलपड़े, केके मेनन और अमृता राव ‘हुक और क्रूक’ में लीड रोल में थे। फिल्म की ऐलान साल 2006 में हुआ था, तीन साल तक इसकी शूटिंग चली थी।

क्या थी कहानी?

इस फिल्म की कहानी क्रिकेट पर बेस्ड थी, इसके लिए जॉन अब्राहिम ने तो क्रिकेट की टेनिंग तक ली थी। मगर फिर फिल्म का डब्बा बंद हो गया। इस मूवी में धोनी ने एक छोटा-सा रोल निभाया था, मगर उसे भी दर्शक पर्दे पर नहीं देख पाए। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने करीबन 90 फीसदी शूटिंग भी कर ली थी।

सलमान खान संग मनाया बर्थडे 

सलमान खान और एम एस धोनी को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के संगीत नाइट में पहुंचे थे। इसके बाद कल देर रात सलमान खान के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बर्थडे केक काटा। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साक्षी धोनी भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

यह भी पढे़ं: Bigg Boss Ott 3: नेशनल टीवी पर विशाल पांडे से माफी मांगें अरमान मलिक, यूटयूबर पर भड़की कंटेस्टेंट की बहन

 

First published on: Jul 07, 2024 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.