Kiara Advani's Reaction on her first look from "Toxic": हाल ही में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी के नए किरदार ‘नादिया’ से पर्दा उठा, जिसे देखकर फैंस ने कियारा की खूब तारीफ की. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इस रोल को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और बतलाया कि ये किरदार उनके लिए कितना मुश्किल रहा. अपने एक्स पर कियारा आडवाणी ने लिखा, “एक ऐसा रोल जिसने मुझसे फिजिकली, मेंटली, इमोशनली बहुत कुछ मांगा और जो मेरे लिए पूरी तरह से ट्रांसफॉर्मेटिव था. यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल रोल था. महीनों की कड़ी मेहनत. एक निडर छलांग. इस फर्स्ट लुक को इतना प्यार मिलते देखना मेरे लिए सब कुछ है. मैं शब्दों से परे आभारी हूं.”

कियारा अडवाणी और यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. हाल ही में इससे कियारा आडवाणी के किरदार ‘नादिया' का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें कियारा बिल्कुल नए अंदाज में नजर आईं थीं. जारी इस फर्स्ट लोक में काफी ग्लैमरस नजर आती हैं. वहीं बैकग्राउंड में सर्कस की चमक-दमक है, लेकिन कियारा को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस चमक-दमक के पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा हुआ है. अब फिल्म में क्या है, कैसे है, कियारा आडवाणी का किरदार कैसा है, इन सब सवालों का जवाब को फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मिलेगा.

---विज्ञापन---

यश की 'टॉक्सिक' 2026 में दिखाएगी दम

बात करें सुपरस्टार यश की टॉक्सिक की तो इसे गीथू मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं. इसी के साथ अपनी फिल्म KGF 2 के बाद चार साल बाद एक बार फिर से यश बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं. बता दें उनकी ये फिल्म इंग्लिश और कन्नड़, दोनों भाषाओं में शूट की गई है. ऐसे में फिल्म बड़े ग्लोबल लेवल पर रिलीज होने को है. फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 रखी गई है.