Entertainment News LIVE: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हाल ही में विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है. जो कि प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की है. इस दौरान Virosh Premier League खेला जा रहा है. यानी कि रश्मिका और विजय के परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर के 'द मेमेंटोज' होटल में शादी करने जा रहे हैं. कपल के शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. दोनों की प्राइवेसी के लिए तीन-लेवल सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम किया है, जिसमें इंटरनेशनल टीमें भी शामिल हैं. कपल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अपने शादी की आधिकारिक जानकारी दी थी. कपल ने अपने इस रिश्ते को 'विरोश की शादी' का नाम दिया है.

---विज्ञापन---

तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ को बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन हो चले हैं. चौथे दिन फिल्म ने 75 लाख की कमाई की है. इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 4.95 करोड़ हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Seher Mein’ ने चौथे दिन 65 लाख रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 4.85 करोड़ हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---