Ek Din Trailer: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग लव स्टोरी फिल्म ‘एक दिन’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिससे फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है. पोस्टर में फिल्म के लीड स्टार्स साई पल्लवी और जुनैद खान नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए हर कोई उत्साहित हो गया है. इसी के साथ साई पल्लवी अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रही हैं. ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म भी मानी जा रही है.
फिल्म के नए पोस्टर के साथ ही, मेकर्स ने साफ कर दिया है कि इसका ऑफिशियल ट्रेलर कल, 11 मार्च 2026 को रिलीज होगा, जिससे प्रशंसकों को कहानी की पहली झलक मिलेगी. पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्यार के लिए बस एक मौका चाहिए. एक दिन का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है. #EkDin सिर्फ सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को देखें.”
पर्दे पर लौट रही आमिर खान और मंसूर खान की जोड़ी
फिल्म ‘एक दिन’ की खास बात ये है कि इस फिल्म को आमिर खान और मंसूर खान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. आमिर और मंसूर खान की जोड़ी ने दर्शकों को कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी शानदार फिल्में दी हैं. ऐसे में ‘एक दिन’ काफी खास रोमांटिक फिल्म होने वाली है. फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी खास सुर्खियां बटोर रही है.
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
बता दें आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित इसके निर्माता हैं. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.