Dino Morea Father Passes Away: बॉलीवुड स्टार डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया का निधन हो गया है. हाल ही में डिनो ने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर शेयर की है. सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ कुछ फोटोज शेयर कर डिनो काफी इमोशनल लग रहे हैं. पोस्ट में वो अपने पिता को याद कर रहे हैं.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डिनो मोरिया किए पिता अब दुनिया में नहीं रहे. हाल ही में डिनो ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपना दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘हर दिन जीवन को पूरी तरह जियो, हर दिन हंसो, जो भी करो उसमें जोश रखो, एक्सरसाइज करो, नेचर में समय बिताओ, धूप का आनंद लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगल में ट्रेकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे बनो, दयालु बनो, प्यार करो और ये सब अपनी शर्तों पर करो!! यह लिस्ट ऐसे ही चलती रहेगी. मेरे लिए एक व्यक्ति, जो इन सभी गुणों का प्रतीक है- मेरे गुरु, मेरे हीरो, मेरे पिता, डेड! जीवन के सबक सिखाने के लिए धन्यवाद पापा. हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे. मुझे पूरा यकीन है कि आपने कहीं न कहीं पार्टी शुरू कर दी होगी और आपके आस-पास बहुत सारे लोग नाच रहे होंगे और खूब हंस रहे होंगे!! जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, खुश रहिए. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.’

---विज्ञापन---

हॉउसफुल 5 में नजर आए थे डिनो मोरिया

डिनो मोरिया की इस दुख की घड़ी में बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, संध्या मृदुल, चंकी पांडे, शिबानी दांडेकर अख्तर, विशाल ददलानी, अमृता अरोड़ा और बख्तियार ईरानी सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया. बता दें कि सालों इंडस्ट्री में काम करने के बाद डिनो मोरिया ने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली थी. हाल ही में वो हॉउसफुल 5 में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---