Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

इन 5 स्टार्स का है Kargil War से खास कनेक्शन, किसी के पिता ने लड़ी जंग तो किसी ने खुद लड़ा युद्ध

Bollywood Celebs Deep Connection With Kargil War: आज कारगिल युद्ध की 24वीं सालगिरह मनाई जा रही है, इस युद्ध में कई घरों के दीपक बुझे थे, कुछ बॉलीवुड सेलेब्स का भी कारगिल वॉर से खास कनेक्शन रहा है आइए जानते इस बारे में विस्तार से...

Bollywood Actress Deep Connection With Kargil War
Bollywood Actress Deep Connection With Kargil War

Bollywood Celebs Deep Connection With Kargil War: हड्डियां गला देने वाली ठंड… चारों तरफ से हो रही गोलीबारी… हो रहा था मौत का तांडव। एक ऐसा युद्ध जिसमें 500 के करीब सैनिक शहीद हुए और ना जाने कितने घायल। हम बात कर रहे हैं कारगिल युद्ध की जो आज ही के दिन यानी 26 जुलाई 1999 को हुआ था। आज कारगिल युद्ध (Kargil War) की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इस युद्ध में कितनी ही माताओं की गोद सूनी हो गई, महिलाओं की मांग का सिंदूर पुछ गया। बहनों ने रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले अपने भाई को खो दिया। जरा सोचिए कैसा रहा होगा वो मंजर जब जवानो ने सरहद पर लड़ते हुए अपनी जान दे दी और हमें सेफ रखा।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस युद्ध से कुछ बॉलीवुड सेल्ब्स का भी खास कनेक्शन रहा। जी हां, आपने सही पढ़ा, किसी के पिता ने युद्ध लड़ा तो किसी ने खुद मैदान पर जाकर गोलियों का सामना किया। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में विस्तार से…

1. नाना पाटेकर

अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर नाना पाटेकर का नाम इस लिस्ट में हम सबसे पहले लेना चाहेंगे। इसके पीछे की खास वजह ये है, क्योंकि कारगिल युद्ध के दौरान एक्टिंग से ब्रेक ले लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में नाना ने खुद इस बात का खुलासा किया।

2. अनुष्का शर्मा

कारगिल युद्ध से अनुष्का शर्मा का भी खास कनेक्शन है, अब हो भी क्यों ना उनके पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय शर्मा भी कारगिल युद्ध का हिस्सा जो रहे थे। अनुष्का के पिता ने साल 1982 से लेकर अपने रिटायर्ड होने तक लगभग हर बड़े युद्ध में भाग लिया। उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार और कारगिल वॉर जैसे युद्ध में भाग लिया।

3. गुल पनाग

टीवी एक्ट्रेस गुल पनाग के पिता भी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं। उनका नाम था फ्टिनेंट जनरल हरचरणजीत सिंह पनाग (एच. एस. पनाग) जो कारगिल युद्ध में शामिल हुए और अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाई।

उन्होंने अपनी जाबाजी का परिचय देते हुए 35 पाकिस्तानी बंकर तबाह किए थे। इसके अलावा कई पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाई थी।

4. बिक्रमजीत कंवरपाल

विक्रमजीत कंवरपाल ये नाम किसी के लिए अनजान तो है नहीं। उन्होंने ‘पेज 3’, ‘डॉन’, और ‘2 स्टेट्स’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम से एक अलग पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो 2002 में मेजर की रैंक से रिटायर हुए थे। वो भी कारगिल युद्ध का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं रहे क्योंकि कोविड में उनका निधन हो गया।

5. रणविजय सिंह

‘MTV रोडीज’ फेम होस्ट और एक्टर रणविजय सिंह सिंघा को तो आप जानते ही होंगे। वो हमेशा से ही आर्मी का हिस्सा बनना चाहते थे, इसके पीछे की वजह ये है क्योंकि उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंह सिंघा, कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे।

यह भी पढ़ें: 4 की उम्र में बनी स्टार, 7 में कारगिल सैनिकों के लिए जुटाया पैसा

First published on: Jul 26, 2024 04:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.