Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

‘ये क्या देख लिया’, बॉलीवुड एक्ट्रेस को ढ़के कपड़ों में देख चौंक गए लोग, कर रहे फनी कमेंट

Sherlyn Chopra Trolled: बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर ही अपने हुस्न का जलवा दिखाती नजर आती हैं, लेकिन इस बीच उनका एक ऐसा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वो पूरे कपड़े पहने दिखाई दे रही हैं और उनको इस अंदाज में देखकर भी लोग मजेदार कमेंट कर उनके मजे ले रहे हैं।

Sherlyn Chopra
Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra Trolled: विवादित बयान से लेकर अपनी बोल्ड लुक्स से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा लाइमलाइट में आने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। राखी सावंत के अलावा शर्लिन चोपड़ा ही दूसरी सबसे बड़ी ड्रामेबाज है और अक्सर वो यह बात साबित भी कर देती हैं। शर्लिन का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में अपनी बॉडी का प्रदर्शन करते हुए तस्वीर सामने आने लगती है। चाहे कोई भी मौक हो, शर्लिन चोपड़ा क्लीवेज फ्लॉन्ट करना नहीं भूलती हैं, मगर इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका नया अवतार देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

पूरे कपड़ों में दिखीं शर्लिन चोपड़ा 

टीवी शोज और फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra Trolled) को पूरे और ढ़के हुए कपड़ों में देखने के बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर शर्लिन का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ढ़के हुए कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। शर्लिन वीडियो में पिंक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और इस बार उन्होंने दुप्पटे से खुद को पूरी तरह से कवर किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: ‘एक हुक पर कितना भरोसा..’, मशहूर एक्ट्रेस का ब्लाउज देख चकराया यूजर्स का दिमाग, लेने लगे मजे

सोशल  मीडिया यूजर्स लेने लगे मजे

सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा के कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और उनका एक नया स्पॉटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वो मुंबई के किसी इलाके में गई हैं, जहां वो बच्चों को अपनी गोद में भी उठाकर चल रही हैं। शर्लिन के इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इस टाइम यह राखी सावंत को कॉपी कर रही है।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘मुझे नहीं पता था कि वह इतने अच्छे कपड़े भी पहनती है।’ एक अन्य यूजर ने बोला, ‘पब्लिसिटी स्टंट के लिए कुछ भी।’ ज्यादातर यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, ‘यह क्या देख लिया।’

लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल 

बीते दिन शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था। उस क्लिप में वो लहंगा और ब्लाउज पहने दिखाई दे रही थीं। हालांकि शर्लिन सिर्फ एक लूप पर अटका था, जिसे देख लोग हैरान रह गए थे। शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो खूब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ था और लोग उन्हें ट्रोल (Sherlyn Chopra Trolled) भी कर रहे थे, तो कुछ लोग उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: फूट-फूटकर रोते रहे लोग, अर्थी के पास बैठकर Shivani Kumari बनाती रही अंतिम संस्कार का व्लॉग, देख भड़के यूजर्स

 

First published on: Aug 18, 2024 02:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.