Tuesday, 17 September, 2024

---विज्ञापन---

अजीबोगरीब रंग की Lipstick में इन 5 हीरोइनों को देख फैंस ने पकड़ा माथा, बैंगनी-नीली और एक ने तो…

Bollywood actress Weirdest lipstick shades: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की उन लिपस्टिक लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया था। वैसे तो हीरोइनें अक्सर ही अपने लुक्स के साथ बदलाव करती हैं, मगर कई बार लोगों को उनका एक्सपेरिमेंट कुछ खास नहीं भाया था और वो सुर्खियों में आ गई थीं।

Bollywood actress Weirdest lipstick shades

Bollywood actress Weirdest lipstick shades: बॉलीवुड हीरोइनें ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। कपड़े हो या फिर उनका मेकअप हर किसी पर फैंस की पैनी नजरें रहती हैं और वो उन्हें फॉलो भी करते हैं। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस के आउटफिट से लेकर लिपस्टिक तक सोशल मीडिया पर वायरल होते है और उन पर फैंस अपने रिएक्शन भी देते हैं। मगर आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की उन लिपस्टिक लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया था। वैसे तो हीरोइनें अक्सर ही अपने लुक्स के साथ बदलाव करती हैं, मगर कई बार लोगों को उनका एक्सपेरिमेंट कुछ खास नहीं भाता है और वो उसके चलते सुर्खियों में आ जाती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन 

अतरंगी लिपस्टिक शेड की जब भी बात की जाएगी तो उसमें पहला नाम बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय का ही होगा। दरअसल, साल 2016 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या की ड्रेस नहीं बल्कि उनके लिपस्टिक के शेड ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। इस इवेंट में पर्पल कलर की लिपस्टिक में ऐश को देख हर किसी का दिल टूट गया था, जो उनके फैशन को फॉलो करता था। मगर साल 2017 में ऐश ने डार्क कलर के पर्पल शेड लगाकर कान्स में एंट्री की थी, जो उनके चेहरे पर अच्छा लग रहा था।

प्रियंका चोपड़ा 

आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के फैशनसेंस (Bollywood actress Weirdest lipstick shades) की लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं, मगर एक बार प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो से लोगों को चौंका दिया था। देसी गर्ल वैसे तो हर लुक में ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उस फोटो में ग्रे कलर की लिपस्टिक में उनको देख फैंस हैरान रह गए थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में शॉकिंग एलिमिनेशन! किसे टनल तक छोड़ने आए मुनव्वर फारुखी?

उर्वशी रौतेला 

ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी काफी स्टाइलिश हैं और वो अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। कान्स 2023 में (Bollywood actress Weirdest lipstick shades) उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर अपने ब्लू रंग की लिपस्टिक शेड से हंगामा मचा दिया था। ऐश्वर्या राय को फॉलो करते हुए वो बिल्कुल ही अजीब कलर की लिपस्टिक लगाकर कान्स पहुंची थी।

सारा अली खान

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान का भी कोई जवाब नहीं है। सारा की क्यूटनेस का तो हर कोई दीवाना है और उनका स्टाइलिश अंदाज भी लोगों को पसंद आता है। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिनमें उनकी लिपस्टिक के रंग देखकर लोगों के चेहरे के ही रंग उड़ गए थे और लोगों ने उनका जमकर मजाक भी उड़ाया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का नाम तो बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में होता है और वो हर बार अपने लुक से फैंस के दिलों पर छुरियां चला देती हैं। मगर कई मौके पर दीपिका को अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से लोगों की ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। एक इवेंट में साड़ी में काले रंग की लिपस्टिक लगाकर दीपिका ने जब एंट्री मारी थी, तो लोग शॉक्ड हो गए थे। ब्लैक ही नहीं कई बार दीपिका को ब्राउन शेड लगाए भी स्पॉट किया गया है, जिसमें वो कुछ खास नहीं लगती हैं।

यह भी पढ़ें: हाथ रखकर प्राइवेट पार्ट छुपाने वाली एक्ट्रेस सोनाली राउत कौन? फोटोज देख हो जाएंगे शर्म से लाल

 

 

First published on: Jul 29, 2024 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.