Raj Kapoor 100th Birthday: सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिनमें आपके फेवरेट स्टार्स का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। इस समय सोशल मीडिया एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 40 के दशक की पॉपुलर जोड़ी राज कपूर और नरगिस की है, जो बर्थडे सेलिब्रेशन की है। यह फोटो हर किसी का ध्यान खींच रही है और खासतौर पर राज कपूर के रिएक्शन ने लोगों का दिल ही जीत लिया है।
सेट पर नरगिस ने काटा केक
यह फोटो किसी फिल्म के सेट की है, जहां नरगिस केक काटती दिखाई दे रही हैं। नरगिस के साथ में राज कपूर बैठे हुए हैं और वो अपना सिर पकड़ बैठे हैं। राज कपूर ने इस फोटो में केक क्यों पकड़ रखा है, वो तो आज इसे देखकर ही समझ जाएंगे। आप भी इस फोटो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
यह भी पढ़ें: 2024 का असली किंग बना ये एक्टर, दे डालीं 6 सुपरहिट फिल्में, BO पर हुई नोटों की बारिश
जूते की शेप का काटा केक
वायरल फोटो में नरगिस जो केक काट रही हैं, उसका शेप देखने के बाद राज कपूर अपना सिर पकड़ लिया है, क्योंकि आज के दौर में इस तरह का केक होना आम बात है। मगर उस दौर में इस तरह का केक काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, नरगिस जो केक काट रही हैं, वो जूते की शेप का है। जूते की शेप के इस बड़े से केक को देखकर हर कोई हंस रहा है और खुद नरगिस भी हंस रही हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.