Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

5 साल बड़े एक्टर के प्यार में पड़ी तलाकशुदा एक्ट्रेस? डेटिंग रूमर्स के बीच दे दिया ये हैशटैग

Kusha Kapila Arjun Kapoor: पिछले काफी टाइम से कुशा कपिला का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है और अर्जुन को ही उनके तलाक की भी लोग वजह बता रहे हैं। अर्जुन कपूर संग डेटिंग रूमर्स के बीच कुशा ने अब एक्टर को एक हैशटैग दिया है, चलिए बताते है कि वो क्या है।

kusha arjun

Kusha Kapila Arjun Kapoor: सोशल मीडिया स्टार से एक्ट्रेस बन चुकीं कुशा कपिला को आज हर कोई जानता है। कॉमेडी वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाली कुशा आज फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रही हैं। हालांकि वो अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुशा कपिला का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है और अर्जुन को ही उनके तलाक की भी लोग वजह बता रहे हैं। अर्जुन कपूर संग डेटिंग रूमर्स के बीच कुशा ने अब एक्टर को एक हैशटैग दिया है, चलिए बताते है कि वो क्या है।

कुशा ने दिया अर्जुन को हैशटैग

एक्ट्रेस कुशा कपिला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उनसे अर्जुन कपूर के बारे में भी सवाल पूछा गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें हैशटैग दिया है। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू के दौरान जब कुशा से पूछा गया कि वो अर्जुन कपूर को क्या हैशटैग देगी। इस पर पहले तो उन्होंने थोड़ी देर सोचने के बाद कहा अर्जुन को हैशटैग कपूर का टैग दिया। इसके बाद कुशा अपना फेस दूसरी तरफ करके स्माइल करने लगती हैं।

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार पिता की सुपरफ्लॉप बेटी, जो इंडस्ट्री में नहीं बना पाई नाम

मलाइका संग ब्रेकअप की चर्चा

पिछले लंबे समय से अर्जुन कपूर और उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें भी तेजी से गॉसिप गलियारों में फैल रही हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे में भी एक्ट्रेस ने उनके लिए कोई स्टोरी और पोस्ट नहीं लगाई थी। वहीं, अर्जुन ने अपने घर पर दोस्तों और अपनी बहनों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दोनों एक इवेंट में भी एक-दूसरे से दूर-दूर बैठे नजर आए थे। ऐसे में चर्चा तेज है कि अर्जुन और मलाइका का रिश्ता खत्म हो गया है और जल्द ही दोनों ऑफिशियली अपने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करेंगे।

 

कैसे फैली कुशा और अर्जुन की डेटिंग रूमर्स

दरअसल, अर्जुन कपूर और कुशा कपिला को पिछले साल करण जौहर की पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया था। कुशा कपिला के अपने पति जोरावर से तलाक के ऐलान के बाद अर्जुन कपूर के साथ देखे जाने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अर्जुन संग डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले इस फेमस स्टारकिड ने किया बीमा कंपनी में काम, आसान नहीं था एक्टर का डेब्यू

First published on: Aug 11, 2024 12:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.