Bipasha Basu Talked About Husband Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर की पत्नी और एक बच्ची की मां हैं, लेकिन एक बार बिपाशा बसु ने इस बात का खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने करण सिंह से शादी करने के लिए अपने माता-पिता को समझाया था। चलिए, जानें, क्या कहा था बिपाशा बसु का।
करण की शादी फेल होने पर बोली बिपाशा
बिपाशा बसु ने अपने पेरेंट्स को समझाते हुए यह कहा था कि अगर किसी की शादी फेल हो गई है, चाहे वह एक बार हो या दो बार, इसका मतलब यह नहीं कि इसका दोष व्यक्ति में है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भी रिश्ते पहले से लंबे रहे हैं लेकिन वे भी टूटे। उन्होंने कहा कि ठीक वैसे ही करण सिंह का भी रिश्ता रहा। बेशक, वो रिश्ता कानूनी था लेकिन टूट गया।
अवधि से ज्यादा गहराई है जरूरी
बिपाशा बसु ने इस बात पर जोर दिया कि मायने ये नहीं रखता कि रिश्ता कितना लंबा है, कितने समय से चल रहा है, बल्कि यह ज्यादा इंपोर्टेंट होता है कि कितना गहरा है और आपस में कपल कितना खुश रह पाते हैं। यह चीज महत्वपूर्ण होती है।
अपने रिश्ते का बताया सच
करण की दो शादियों के फेल्योर को जस्टिफाई करते हुए बिपाशा बसु ने पेरेंट्स को ये भी कहा था कि मेरे पिछले रिश्ते भी टूटे, बस फर्क इतना था कि मैंने शादी नहीं की थी और करण ने शादी की। ये दोनों बातें अलग नहीं हो सकतीं क्योंकि कानूनी रिश्तों से ज्यादा जरूरी है आपसी रिश्तों में गहराई होना। उन्होंने कहा कि कई बार रिश्ते नहीं चलते, लेकिन एक समय के बाद लोगों को अक्सर खुशी मिल ही जाती है।
आपको बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 19 महीने की हो चुकी हैं। बिपाशा बसु अक्सर अपनी बेटी और अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के बॉस हैं अनिल कपूर, उनकी Life का बॉस कौन?