---विज्ञापन---

अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रहे ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, करण जौहर से लेकर सलमान खान तक के नाम शामिल

Bollywood Celebs Suffering From Strange Diseases: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर कुछ न कुछ ऐसी खबरें आती रहती हैं जो हैरान कर देती हैं। ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो देखने में तो बहुत ही फिट लगते हैं लेकिन वो गंभीर बीमारी से जूझ रहे होते हैं। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं...

Bollywood Celebs Suffering From Strange Diseases

Bollywood Celebs Suffering From Strange Diseases: बॉलीवुड लाइफ बाहर से जितनी चमकीली दिखती है अंदर से उतनी ही बेरंग होती है। बड़े पर्दे पर तो सेलेब्स देखने में इतने फिट लगते हैं लेकिन उनके जीवन का सच कुछ और ही होता है। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर खबर सामने आई है कि वो एक अजीब सी बीमारी से बीते कई सालों से लड़ रहे हैं जी हां उन्हें डिस्मॉर्फिया डिसऑर्डर है जिसका उन्हें जब वो 8 साल के थे तभी पता चल गया था। अब वो 44 साल के हो गए हैं, लेकिन बीमारी ने पीछा नहीं छोड़ा है। उनके अलावा और भी कई सेलेब्स हैं जो अजीबो गरीब बीमारी का शिकार हैं। आइए जान लेते हैं उनके बारे में…

1. Amitabh Bachchan

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 80 के पार हो चुके हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता इसके पीछे की वजह उनकी फिटनेस है। क्या आपको पता है कि वो बाहर से जितने स्ट्रॉन्ग नजर आते हैं अंदर से उतने ही वीक हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी है जिसकी वजह से अभिनेता का 65 % लिवर डैमेज हो चुका है जिस वजह से वो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं।

2. Salman Khan

सलमान खान को देख क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। अरे हमें पता है नहीं लगा सकते। लेकिन जानकर हैरानी होगी की दबंग खान को ट्राइजेमिनल न्युलोजिया  (TRIGEMINAL NEURALGIA) नाम की बीमारी है।

इस बीमारी के चलते कई बार इंसान के दिल में सुसाइड का ख्याल भी आ जाता है।

3. Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को भी एक तरह की बीमारी है जिसके चलते वो 5 बार अपने कंधे की सर्जरी करवा चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता को ये परेशानी ‘दिल से’ के गाने’ छैय्या-छैय्या’ की शूटिंग के दौरान हुई थी।

4.Varun Dhawan

यंग और टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट एक्टर्स में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो भी एक ऐसी बीमारी से पीड़ित थे जिसकी वजह से वो अपने शरीर का बैलेंस खो बैठते हैं।

उन्होंने बताया उनको कोई आईडिया नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है बस वो खुद को शटडाउन की तरह महसूस करने लगे थे।

5. Sonam Kapoor

सोनम कपूर को फैशन डीवा कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वो बीमार रहती हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डायबिटीज है।

हालांकि वो खुद को फिट रखने पर काफी ध्यान देती हैं और लम्बे समय से योग और मेडिटेशन करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: फेम के लिए बदला नेम, मुस्लिम से बने हिंदू

First published on: Jul 07, 2024 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.