बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र एक बार फिर अपनी सिंपलीसिटी और पॉजिटिव थिंकिग को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंन न सिर्फ उन्होंने शुभकामनाएं दीं, बल्कि जिंदगी को लेकर प्रेरणादायक संदेश भी दिया। उनके इस छोटे से वीडियो ने इंटरनेट पर दिल जीत लिया और उन्हें एक बार फिर ‘सदाबहार सितारा’ कहकर सराहा जा रहा है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
सुबह-सुबह धर्मेंद्र ने दिया खास मैसेज?
धर्मेंद्र को सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर कर लगातार जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को पोस्ट किया जिसमें उन्होंने फैंस को गुड मॉर्निंग विश करते हुए पॉजिटिव दिन की शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो में वह कैजुअल लुक में नजर आए उन्होंने कहा, "गुड मॉर्निंग दोस्तो, आपका दिन शुभ रहे। अपने-अपने काम में जुट जाइए आप, मैं भी प्लान कर रहा हूं कि आज क्या करना हैं, हम तैयार हैं!"
इंटरनेट पर वायरल हुआ धर्मेंद्र का इंस्टाग्राम वीडियो
89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की एनर्जी और मुस्कान को देख फैंस गदगद हो उठते हैं। वहीं इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फैंस कमेंट सेक्शन में प्यारे-प्यारे कमेंट लिख रहे हैं जैसे "लव यू धर्म पाजी", "सदाबहार स्टार" और "आप हमेशा इंस्पिरेशन रहेंगे" जैसे मैसेज लिखकर अपना प्यार जता रहे हैं। कई यूजर्स ने हाथ जोड़ने वाले और दिल वाले इमोजी के साथ धर्मेंद्र को सलाम किया।
धर्मेंद्र अपनी हेल्थ को लेकर शेयर करते रहते हैं अपडेट
धर्मेंद्र सिर्फ मोटिवेशनल मैसेज ही नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे फिजियोथेरेपी कराते नजर आए था। इस वीडियो में उन्होंने लिखा था, "आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं फिट रहने की कोशिश कर रहा हूं। योग, व्यायाम और अब फिजियोथेरेपी भी कर रहा हूं।" एक्टर का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कई लोगों ने चिंता जताते हुए उनकी हेल्थ के बारे में सवाल पूछे थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के IPL 2025 प्लेऑफ क्वालीफाई करने पर प्रीति जिंटा हुईं इमोशनल, टीम के लिए लिखा खास मैसेज
आंख की सर्जरी के बाद भी जज्बा बरकरार
वहीं कुछ समय पहले धर्मेंद्र की आंख पर पट्टी बंधी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। जिसे देखकर फैंस थोड़े परेशान हो गए थे। बाद में बेटे सनी देओल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया था कि यह सिर्फ एक छोटा सा मोतियाबिंद ऑपरेशन था और "पापा एकदम ठीक हैं।" धर्मेंद्र की सकारात्मक सोच और ऊर्जा का यही जज्बा फैंस को हमेशा प्रेरित करता है।
यह भी पढ़ें: Jr NTR की नेटवर्थ कितनी? महंगी घड़ी और गाड़ियों के हैं शौकीन, एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.