Kajol Birthday Special: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार काजोल आज 51 साल की हो चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी न तो उनकी खूबसूरती में कोई कमी आई है, और न ही उनकी एक्टिंग का ग्राफ नीचे गिरा है। काजोल आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उनकी दो फिल्में 'मां' और 'सरजमीन' रिलीज हुई जिससे एक्ट्रेस ने फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। आज काजोल के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके करियर की 7 बेहतरीन फिल्में बताएंगे जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
बाजीगर
1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' के करियर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म दर्शकों को आज भी पसंद आती है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' काजोल के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में काजोल का आइकॉनिक स्टाइल आज भी लोग फॉलो करते हैं। ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में रिलीज हुई फैमिली-ड्रामा फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
फना
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' को कोई भला कैसे भूल सकता है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म में काजोल ने पहली बार अंधी लड़की का किरदार प्ले किया था।
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
काजोल फिल्मों से ब्रेक लेने के लंबे समय बाद फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में दिखाई दी थीं। 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्हें अजय देवगन के साथ देखा गया था। ये एक बेहतरीन पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.