Bigg Boss Telugu 9 Winner: साउथ टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस तेलुगु 9' का ग्रैंड फिनाले हो गया है. इस सीजन की ट्रॉफी पर कल्याण पडला ने अपना नाम लिखा है. कल्याण पडला 'बिग बॉस तेलुगु 9' के विनर बन गए हैं. कल्याण ने सभी फाइनलिस्ट संजना गलरानी, इमैनुअल, डेमन पवन, कल्याण पडला और तनुजा को हराकर 'बिग बॉस तेलुगु 9' की चमचमाती हुई ट्रॉफी जीती है. चलिए आपको बताते हैं कि कल्याण पडला असल में कौन हैं? साथ ही ये भी जानेंगे कि उन्हें ट्रॉफी, प्राइज मनी के साथ गिफ्ट में और क्या मिला?
शो के वो 5 फाइनलिस्ट
करीब 4 महीने तक चले 'बिग बॉस तेलुगु 9' का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ, जिसमें शो के फाइनलिस्ट कल्याण पडला, तनुजा पुट्टास्वामी, डेमन पवन, इमेनुअल और संजना गलरानी के बीच कुछ मजेदार टास्क हुए. इन टास्क के दौरान एक-एक कर फाइनलिस्ट कंटेस्टर एविक्ट होते रहे. आखिर में कल्याण पडला और तनुजा पुट्टास्वामी बचे.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: क्या Dhurandhar के आगे फीकी पड़ी Avatar 3? जानें कितना हुआ कलेक्शन
कल्याण पडला बने विनर
इसके बाद दोनों फाइनलिस्ट कल्याण पडला और तनुजा पुट्टास्वामी स्टेज पर आए. स्टेज शो के होस्ट नागार्जुन ने कल्याण पडला को ऊपर उठाते हुए सीजन 9 के विनर की घोषणा की. वहीं, तनुजा पुट्टास्वामी इस इसकी फर्स्ट रनरअप बनी. विनर घोषणा से पहले नागार्जुन ने शो के संभावित विजेता पर ऑडियंस की राय जानने के लिए X पर एक पोल कराया, जिसमें कल्याण पडला को 64.6 प्रतिशत वोट मिले और तनुजा पुट्टास्वामी को 54 प्रतिशत वोट मिले.
ट्रॉफी प्राइज मनी के साथ गिफ्ट में और क्या मिला?
कल्याण पडला ने 'बिग बॉस तेलुगु 9' की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती. इसके अलावा कल्याण को गिफ्ट के तौर पर 5 लाख रुपये एक्स्ट्रा मिले, यानी उन्हें टोटल 40 लाख रुपये मिले. इसके साथ मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार भी मिली.
कौन हैं कल्याण पडला?
कल्याण पडला आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के रहने वाले मिडिल क्लास परिवार से आते हैं. कल्याण बचपन से ही फिटनेस और खेलों में काफी इंटरेस्टेड थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ अपने बचपन के सपने को पूरा किया और भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की.