Payal Malik-Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम पायल मलिक एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं. पायल काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई थीं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया था. वहीं अब उन्होंने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी खुद उनके पति अरमान मलिक ने दिया है. अरमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशखबरी फैंस को सुनाई है.
अरमान मलिक ने शेयर की फोटो
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अरमान मलिक ने पायल मलिक और अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वो काफी नजर आ रहे हैं. साथ ही अरमान ने बताया कि मां और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं. उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. फैंस लगातार अरमान मलिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
बेबी गर्ल या बेबी बॉय?
शेयर की गई इस तस्वीर में पायल मलिक अस्पताल के बेड पर नजर आईं. वहीं अरमान मलिक अपने बच्चे को गोद में लेकर मुस्कुराते नजर आए. पोस्ट में अरमान ने लिखा, “जच्चा बच्चा सब ठीक हैं.” हालांकि अरमान मलिक और पायल मलिक ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि उनके घर बेटा आया है या बेटी. सोशल मीडिया पर दोनों को बच्चे के लिए ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. कमेंट बॉक्स ऑफिस फैंस ये भी सवाल कर रहे कि बेबी गर्ल है या बेबी बॉय. लेकिन बच्चे की पिंक कैप देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि पायल मलिक ने बेटी को जन्म दिया है. हालांकि अभी अरमान मलिक और पायल ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है.