Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) में एक ऐसा हंगामा हो गया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल अरमान मलिक ने अपना आपा खो दिया और विशाल पांडे (Vishal Pandey) को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस वाक्य ने घर के माहौल में गर्मी बढ़ा दी। हालांकि बीती रात वीकेंड का वार में अरमान मलिक (Armaan Malik) को घरवालों की राय पर बेघर नहीं किया। लेकिन उन्हें जब तक वो घर में है नॉमिनेट रहने की सजा मिली है। वहीं विशाल के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वो मेकर्स के साथ-साथ बिग बॉस से भी हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। आइए एक बार जान ही लेते हैं कि क्या है पूरा मामला…
अरमान मलिक को घर ले बाहर निकालने की मांग
विशाल पांडे बिग बॉस के घर में अक्सर किसी न किसी परेशानी में फंस ही जाते हैं। अब एक बार फिर से वो खबरों में छा गए हैं जिसके पीछे की वजह है अरमान का उन्हें थप्पड़ मारना। हालांकि घरवालों ने अरमान का ही साथ दिया। लेकिन विशाल के माता-पिता इस घटना के बाद से परेशान हो गए हैं और उनकी मां ने रोते हुए बिग बॉस और मेकर्स से कहा है कि उस इंसान को घर से बाहर हो जाना चाहिए, जिसने उनके बच्चे को थप्पड़ मारा है। उन्होंने अपने बच्चे को वहां पिटने के लिए नहीं भेजा है। उनकी मां का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका दिल बैठा जा रहा है।
Just look at their faces.
I feel extremely sorry for his parents.
Stay Strong #VishalPandey#BiggBossOTT3 pic.twitter.com/lsSJFUICpm
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) July 7, 2024
पापा की आंखों से भी छलके आंसू
विशाल के पिता ने भी अपने बेटे के साथ हुए इस थप्पड़ कांड की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उसके बारे में घर में जैसा बोला जा रहा है वो वैसा है नहीं। उसके कोई एक या दो चेहरा नहीं है। वो जैसा है वैसा ही दिखा रहा है वो कोई फेक नहीं है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी की प्रशंसा करना कैसे गलत हो सकता है। कोई किसी के मां-बाप के लिए भी कैसे बोल सकता है। बोलते-बोलते पिता की आंखों से आंसू छलक गए और उन्होंने बिग बॉस से अरमान को बाहर निकालने की मांग की है।
पिता ने अरमान का बताया सच
उन्होंने ये भी कहा कि सभी उनके बेटे के पीछे पड़े हुए हैं। वो अपनी मेहनत से बिग बॉस के घर में गए हैं। विशाल के पिता ने अरमान के बारे में बात करते हुए कहा कि अरमान हमेशा उनके बच्चे के पीठे पड़ा रहता है उसे प्रोवोक करता है। कभी मच्छर कहता है तो कभी कच्चा बादाम कहता है। विशाल के पेरेंट्स ने मेकर्स के साथ ही बिग बॉस और आम लोगों से भी न्याय की मांग की।
यह भी पढ़ें: ‘भाभी अच्छी लगती है कहा, तुमने तो 7 दिन में शादी कर ली थी’