Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर (Anil Kapoor) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) में बीती रात वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। अनिल कपूर ने घरवालों की ऐसी वाट लगाई की ऑडियंस को मजा ही आ गया। शो के होस्ट अनिल कपूर ने सना मकबूल (Sana Maqbool) और विशाल पांडे (Vishal Pandey) को जमकर लताड़ा उन्हें रियलिटी चेक दिया। अनिल ने घरवालों के सामने कंटेस्टेंट सना मकबूल की जमकर क्लास लगाई और उनके असली चेहरे को सभी के सामने लाया। घर के अंदर वो क्या करती हैं उनके मन में क्या है आप भी जान लीजिए…
अनिल कपूर ने सना का खोला काला चिट्ठा
बिग बॉस ओटीटी 3 हर दिन ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। अब बिग बॉस के नए होस्ट के रूप में अनिल कपूर घरवालों की क्लास लगा रहे हैं। बीती रात अनिल ने सबसे पहले सना और विशाल को निशाने पर लेते हुए उनसे कई सवाल पूछे। एक्टर सना को टास्क मास्टर का खिताब दिया, और उनके कई राज खोले।
1. दोस्त का नहीं लिया स्टैंड
अनिल कपूर ने नैजी को लेकर सना की क्लास लगाते हुए कहा कि तुम कैसी दोस्त हो जो अपने ही दोस्त के लिए स्टैंड नहीं ले पाईं। सना ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वो उनका अच्छा दोस्त है, ऐसे में उसने बाहर आने के बाद उनसे सॉरी भी बोला। सना का नैजी को लेकर व्यवहार सभी को हैरान कर दिया।
Your Saturday night plans just got more khaas, courtesy #WeekendKaVaar with @AnilKapoor!🥳
Watch #BiggBossOTT3 streaming exclusively on JioCinema Premium tonight at 9 PM.#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/hMnxSi8u52
— JioCinema (@JioCinema) July 6, 2024
2. दोस्त की पीठ पर भौंका छुरा
सना मकबूल और लव जब टास्क के लिए कन्फेशन रूम में गए तो वहां उन्हें नैजी और कृतिका में से किसी एक को सेव करना था। अनिल ने उन्हें वो दिन याद दिलाते हुए कहा कि लव का रीजन तो सीधा था कि वो नैजी को पसंद नहीं करता इसलिए उनका नाम ले रहा है। वहीं सना ने डबल गेम खेलते हुए कहा था कि नैजी उसका अच्छा दोस्त है, लेकिन फिर भी उसने नैजी को डिफेंड नहीं किया। ऐसे में उसने रैपर को दोस्त तो कहा लेकिन उसकी पीठ पर ही छुरा भोंक दिया।
3. नैजी को लेकर किया नैरेटिव सेट
सना ने नैजी को लेकर एक नैरेटिव सेट किया हुआ है कि उससे ज्यादा ना बोलो वो फटेगा तो हंगामा होगा।
Naezy gets a reality check on his friendship! Kya Sana ke intentions badal denge dosti ke equations?
Jaaniye iss weekend ka vaar mein on #BiggBossOTT3. Streaming exclusively on #JioCinema, tonight at 9pm.@AnilKapoor @NaezyTheBaA @SANAKHAN_93 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3… pic.twitter.com/T14eY53wBu
— JioCinema (@JioCinema) July 6, 2024
4. अपने हिसाब से ही खेलती है
सना को लेकर ये भी है कि वो घर में अपनी मर्जी से गेम खेलती है। उसे घर में चौपिंग का टास्क मिला है, लेकिन वो उसे भी अपने हिसाब से ही करती हैं। उसने साफ कहा कि वो अपना मेकअप करने के बाद ही काम करेंगी। उनका अपने हिसाब से काम करने वाला ये अंदाज अनिल ने सबके सामने ला दिया।
5. सना के बहाने दी नैजी को नसीहत
अनिल कपूर ने बीती रात वीकेंड का वार में सना के बहाने नैजी को नसीहत देते हुए कहा कि अब तुमने देख लिया है कि घर में क्या चल रहा है। अब तो किसी को ‘बौमेए’ कहने से नहीं रोकोगे ना। इस पर नैजी भी हामी भरते हुए कहता है कि हां बिल्कुल।
यह भी पढ़ें: Mahendra Singh Dhoni बनना आसान नहीं