TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

नए साल पर Bigg Boss फेम एक्टर को गहरा सदमा, मां की मौत पर फेसबुक पर छलका दर्द

Aastad Kale mother Passed Away:मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अस्ताद काले पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

image credit: e24 edit
Aastad Kale mother Passed Away: नए साल 2024 का आगाज होते ही सिनेमा जगत से बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अस्ताद काले (Aastad Kale) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। न्यू ईयर से पहले ही दिन एक्टर के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। इस बात की जानकारी खुद बिग बॉस मराठी फेम एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और एक्टर के फैंस उनकी पोस्ट पर श्रद्धांजली दे रहे हैं।

एक्टर का छलका दर्द (Aastad Kale mother Passed Away)

बिग बॉस मराठी फेम एक्टर अस्ताद काले (Aastad Kale) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने फेसबुक में मराठी में पोस्ट कर लिखा, 'वह चली गई है....तब...' अभिनेता की पोस्ट पर उनके चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं और उनकी मां सुनीता काले को भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे हैं।

फैंस जता रहे दुख (Aastad Kale mother Passed Away)

मराठी एक्टर अस्ताद को उनके फैंस को इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस मुश्किल भरे वक्त में उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के भी लोग लगातार एक्टर की पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके इस मुश्किल समय में उनका साथ दे रहे हैं। इस वक्त एक्टर और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन है और ऐसे में फैंस और इंडस्ट्री के लोग ही उनको सहारा दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: New Year 2024 का OTT पर होगा शानदार आगाज, जनवरी में लगेगा धमाकेदार फिल्मों और वेब सीरीज का अंबार

मराठी फिल्मों से बनाई खास पहचान 

अस्ताद काले (Aastad Kale) ने कई मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है और वो रियेलिटी शो बिग बॉस मराठी का भी हिस्सा रह चुके हैं। बिग बॉस मराठी में एक्टर को उनके खेल के लिए लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर थियेटर में भी काम कर चुके हैं। अस्ताद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.