Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

भारत में कब और कैसे हुई ‘बिग बॉस’ की शुरुआत? क्या है इस रियलिटी शो की कहानी

Bigg Boss Facts: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का सभी को इंतजार है, चलिए इससे पहले ये जान लेते हैं कि बिग बॉस का मालिक कौन हैं, कहां से इस शो का आइडिया आया और कब से ये इंडिया में प्रसारित हो रहा है, इस रियलिटी शो के बारे में सब कुछ...

Bigg Boss
इमेज क्रेडिट: Google

Bigg Boss Facts: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18)  लेकर लोगों में बज बना हुआ है। जब से ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) खत्म हुआ है और सना मकबूल (Sana Makbul) विनर बनी है तब से सभी को ‘बिग बॉस 18’ का इंतजार है। खबर है कि शो आने वाले महीने में यानी अक्टूबर में स्ट्रीम होने वाला है। शो के कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं, हालांकि अभी वो कंफर्म नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के पीछे की कहानी क्या है? इंडिया में इसकी शुरुआत कब हुई? इस रियलिटी शो को बनाने का आइडिया कहां से आया? वहीं लोगों के मन में ये भी ख्याल आता है कि बिग बॉस का मालिक कौन है। अब ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने वाला है तो चलिए इससे पहले इसकी हिस्ट्री के बारे में जान लेते हैं।

कौन है बिग बॉस का मालिक

बिग बॉस भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो है, जिसे लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं लोगों को ये जानने की भी उत्सुकता रहती है कि आखिर बिग बॉस का मालिक कौन है। आपने अक्सर सलमान खान और कंटेस्टेंट के मुंह से एक नाम तो सुना ही होगा। हम बात कर रहे हैं एंडेमोल (Endemol) की। जी हां, वही हैं बिग बॉस के मालिक, जो एक डच आधारित कंपनी को चलाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में मचेगा ‘सरकटे’ का आतंक, कौन हैं सुनील कुमार? जिनका सलमान खान के शो में बजेगा डंका

भारत में कब हुई बिग बॉस की शुरुआत

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ है, और बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है। लेकिन क्या आपको कुछ याद है कि भारत में सबसे पहले बिग बॉस की शुरुआत कब हुई थी। चलिए हम आपको बता देते हैं, सबसे पहले इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई थी। जी हां,  इस रियलिटी शो के पहले सीजन को बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी के द्वारा होस्ट किया गया था। लेकिन बीते कई सालों से सलमान खान ही इसे होस्ट कर रहे हैं और लोग उन्हें ही होस्ट के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं।

कहां से आया बिग बॉस का आइडिया

हर शो या फिल्म को करने का कहीं न कहीं से आइडिया आता है। ऐसे ही बिग बॉस को करने का भी आइडिया एक डच रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ (Big Brother) से आया था। इस शो को साल 1999 में पहली बार नीदरलैंड में प्रसारित किया गया था। इस शो में भी कंटेस्टेंट दुनिया से अलग होकर एक साथ एक घर में रहते हैं। उसी के तर्ज पर ‘बिग बॉस’ की भी शुरुआत हुई थी। आज ये शो इंडिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

भारत में 7 भाषाओं में चल रहा है शो

बिग बॉस भारत में 7 भाषाओं में प्रसारित होता है। वो हिंदी, कन्नड़, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी में प्रसारित होता है। अब बिग बॉस का ओटीटी वर्जन भी शुरू हो गया है। अब तक ओटीटी पर 3 शो रिलीज हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Salman Khan के फैंस के लिए शॉकिंग न्यूज, शो में नहीं सुनाई देगी ‘भाईजान’ की आवाज

First published on: Sep 02, 2024 12:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.