यूट्यूबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान मलिक अपनी दो बीवियों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी पहली बीवी पायल मलिक और दूसरी बीवी कृतिका मलिक अक्सर यूट्यूब पर व्यूज के लिए नए-नए स्टंट्स करती दिखाई देती हैं। तीनों बिग बॉस ओटीटी 3 में भी साथ नजर आ चुके हैं। जहां पायल कृतिका और अरमान से पहले घर से बेघर हो गई थी। घर से बेघर होने के बाद पायल ने व्यूज पाने के लिए काफी बवाल किया था। उन्होंने यहां तक बोल दिया था कि वो अरमान मलिक से तलाक लेने वाली हैं। अब एक बार फिर पायल ने एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वो गांव में देहाती जिंदगी जीती नजर आ रही हैं। ये सब भी यूट्यूब पर व्यूज बटोरने के हथकंडे ही दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: चार दिन में इन 4 फिल्मों से कमाई में पिछड़े ‘सिकंदर’, इन 4 फिल्मों को चटाई धूल
यूजर्स ने किया ट्रोल
पायल मलिक ने अपने चैनल पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वो सूट-सलवार पहने चूल्हे की साइड में बैठी देसी अंदाज में रोटी खा रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि ये सिर्फ दिखावा है। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी जिंदगी जीना आसान नहीं है मैडम, रील बनाने से कुछ नहीं होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनकी पूरी फैमिली का दिमाग खराब हो चुका है, पागल जैसी हरकतें करते हैं।'
पहले भी व्यूज के लिए कर चुके स्टंट
वहीं इससे पहले भी पायल को ट्रोल्स का सामना करना पड़ चुका है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि वो अरमान मलिक से तलाक लेने वाली हैं। साथ ही उन्होंने रोते हुए भी वीडियो बनाकर शेयर की थी। हालांकि ये भी सिर्फ दिखावा ही था, क्योंकि कुछ ही दिनों में वो नॉर्मल हो गई थीं और वीडियो बनाकर कहा था कि अरमान और उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।
ट्रोल्स का नहीं पड़ता असर
पायल, कृतिका और अरमान मलिक अक्सर ऐसी स्टंटबाजी वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। तीनों अपने पर्सनल लाइफ के व्लॉग शेयर करते रहते हैं। वहीं इन व्लॉग्स में वो अपने बच्चों से लेकर काम तक दिखाते हैं। हालांकि अक्सर वो ट्रोल होते रहते हैं, लेकिन उनकी वीडियो से लगता है कि ट्रोलर्स का उन पर खास असर नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें: Chhori 2 Trailer: ‘छोरी’ को बचाने के चक्कर में तिलिस्मी ताकतों से लड़ीं मां, ‘स्त्री’ को दे डाली टक्कर?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.