Bigg Boss 20 Update: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. हर साल की तरह इस बार भी दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो कब शुरू होगा, कौन-कौन से सितारे इसमें नजर आएंगे और मेकर्स क्या नया धमाका करने वाले हैं.

क्या है शो पर अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 21 सितंबर 2026 से हो सकता है. शो के होस्ट सलमान खान भी जल्द ही इसकी तैयारियों में जुटने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सलमान सितंबर में शो की शूटिंग शुरू करेंगे, हालांकि, उससे पहले वह अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान का है टाइट शेड्यूल

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान फिलहाल निर्देशक वामसी पेडिपल्ली की नई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी. सलमान की टीम उनके फिल्म और टीवी शेड्यूल के बीच बेहतर तालमेल बनाने में लगी हुई है ताकि दोनों प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हो सकें.

मेकर्स की बड़ी प्लानिंग

वहीं, 'बिग बॉस 20' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो चुकी है. कास्टिंग टीम कई टीवी कलाकारों और सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज से बातचीत कर रही है. इस बार मेकर्स सिर्फ टीवी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि यंग दर्शकों को जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और ओटीटी की दुनिया से भी चर्चित चेहरों को शो में लाने की तैयारी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

कैसे कंटेस्टेंट होंगे सेलेक्ट?

खास बात यह है कि इस सीजन में कुछ पुराने और लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स की वापसी की भी चर्चा है. हालांकि, अभी तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मेकर्स शो की थीम और फॉर्मेट को पूरी तरह सीक्रेट रखे हुए हैं, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

रिपोर्ट्स की मानें तो 20वें सीजन को अब तक का सबसे बड़ा और एंटरटेनिंग सीजन बनाने की प्लानिंग है. नए टास्क, अनोखे ट्विस्ट और मजबूत कंटेस्टेंट लाइनअप के जरिए मेकर्स दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने की तैयारी में हैं.

---विज्ञापन---

क्या तैयार हैं आप?

बहरहाल, फैंस को कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट और शो के बड़े सरप्राइज जानने के लिए प्रीमियर के करीब तक इंतजार करना होगा, लेकिन इतना तय है कि 'बिग बॉस 20' एक बार फिर टीवी की दुनिया में जबरदस्त चर्चा बटोरने वाला है.

---विज्ञापन---