Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में एक्ट्रेस और मॉडल उदिती सिंह ने एंट्री कर ली है. उदिती ने स्टेज पर अपने अंदाज और कॉन्फिडेंस से सभी का ध्यान खींचा है.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में एक्टर अमन गांधी ने सलमान खान के शो में धमाकेदार एंट्री कर ली है. एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अब अमन रियलिटी शो के इस बड़े मंच पर नजर आएंगे.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में रियलिटी शो स्टार कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है. गुल्लू पहले ही रियलिटी टीवी में अपनी पहचान बना चुके हैं और MTV Roadies 20 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं. अब सलमान खान के शो में उनकी एंट्री से मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है.
रियलिटी शो का अनुभव रखने वाले गुल्लू से बिग बॉस के घर में मजबूत गेम और रणनीति की उम्मीद की जा रही है. अब देखना होगा कि वह घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्ते कैसे बनाते हैं और अपने रियलिटी शो के अनुभव का फायदा उठाकर कितनी दूर तक पहुंचते हैं.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में सोशल मीडिया सेंसेशन और पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट अरिशफा खान ने घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है. कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अरिशफा ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है.
अब अरिशफा पहली बार बिग बॉस के घर में अपने फैंस के सामने अपनी पर्सनैलिटी और गेमिंग स्ट्रैटेजी दिखाती नजर आएंगी.
भारत के मशहूर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स स्टार तन्मय सिंह उर्फ ScoutOP ने Bigg Boss 20 के घर में एंट्री कर ली है. BGMI और मोबाइल ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले Scout अब पहली बार रियलिटी टीवी के मंच पर अपना गेम दिखाते नजर आएंगे.
Scout की एंट्री से पहले ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव नजर आए और “KING SCOUT ASCENDING” ट्रेंड करने लगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि गेमिंग की दुनिया का यह स्टार Bigg Boss के घर में अपनी रणनीति, टास्क और रिश्तों के खेल में कितना आगे जाता है.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में मशहूर रैपर और इंडिपेंडेंट हिप-हॉप आर्टिस्ट Yung DSA ने घर में एंट्री कर ली है. म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले Yung DSA अब पहली बार बिग बॉस के घर में अपना अंदाज दिखाते नजर आएंगे.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में ‘Fans Ka Faisla’ का बड़ा फैसला सामने आ गया है. लव गिल ने रिया अहीर को मात देते हुए Bigg Boss के घर में एंट्री कर ली है. दोनों के बीच घर में जगह बनाने के लिए दर्शकों के वोट के जरिए मुकाबला कराया गया था.
फैंस के फैसले के बाद लव गिल को Bigg Boss 20 का हिस्सा बनने का मौका मिला, जबकि रिया अहीर का शो में एंट्री का सपना टूट गया. अब लव गिल घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अपना गेम शुरू करेंगी.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडल विनर मैरी कॉम ने धमाकेदार एंट्री कर ली है. रिंग में अपने पंच से दुनिया को प्रभावित करने वाली मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अपनी रणनीति और मजबूत व्यक्तित्व का दम दिखाती नजर आएंगी.
मैरी कॉम की एंट्री के साथ शो में ग्लैमर के साथ स्पोर्ट्स का तड़का भी लग गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्सिंग रिंग की चैंपियन बिग बॉस के घर के रिश्तों, टास्क और रणनीति के बीच किस तरह अपना गेम खेलती हैं.
Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में रोहेद खान ने सलमान खान के शो में एंट्री कर ली है. रोहेद के घर में पहुंचते ही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहेद घर के बाकी सदस्यों के साथ किस तरह तालमेल बैठाते हैं और बिग बॉस के गेम में अपनी रणनीति से कितनी दूर तक पहुंचते हैं.
बता दें रोहेद खान एक ऑस्ट्रियाई एक्टर और मॉडल हैं, जो बॉलीवुड, यूरोपियन और इंटरनेशनल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने Bigg Boss 20 के घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है. ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली अपने बेबाक अंदाज के साथ नजर आईं. उन्हें चीयर करने के लिए उनके को-स्टार और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी शो पर पहुंचे.
आम्रपाली की एंट्री के साथ Bigg Boss 20 के घर में भोजपुरी तड़का लग गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं आम्रपाली बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलती हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी केमिस्ट्री कैसी रहती है.
‘Fame Gurukul’ जीतकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर ने अब Bigg Boss 20 के घर में कदम रख दिया है. ग्रैंड प्रीमियर के दौरान काजी ने सलमान खान के सामने अपनी एंट्री ली. करीब दो दशक पहले सिंगिंग रियलिटी शो से मिली पहचान के बाद अब काजी रियलिटी शो के सबसे बड़े मंच पर नजर आएंगे.
काजी की एंट्री के साथ Bigg Boss 20 में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का तड़का भी लग गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ कैसे तालमेल बैठाते हैं और अपने अनुभव का इस्तेमाल गेम में किस तरह करते हैं.
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने Bigg Boss 20 के घर में धमाकेदार एंट्री कर ली है. शो में आने से पहले ईशा ने साफ किया था कि वह किसी तरह की प्लानिंग के बजाय अपनी असली पर्सनैलिटी के साथ गेम खेलना चाहती हैं. अभिनेत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य Bigg Boss 20 की ट्रॉफी जीतना है और वो ये जीत अपनी मां के लिए हासिल करना चाहती हैं. अब देखना होगा कि ईशा घर के अंदर अपनी बेबाकी और गेम से कितनी दूर तक पहुंच पाती हैं.
‘पंचायत’ के दमाद जी के नाम से मशहूर अभिनेता आसिफ खान अब Bigg Boss के घर में पहुंच चुके हैं. एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद आसिफ अब रियलिटी शो में अपना गेम दिखाते नजर आएंगे. उनकी एंट्री से Bigg Boss 20 के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का और बढ़ने वाला है.
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने Bigg Boss 20 के घर में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर ली है. सलमान खान के साथ स्टेज पर बातचीत के बाद कनिका ने बिग बॉस के घर का रुख किया. लेकिन घर में पहुंचते ही उन्हें बड़ा सरप्राइज मिला. बिग बॉस ने कनिका को खास ‘वरदान’ देते हुए उन्हें Puppet Master बना दिया. अब देखना होगा कि कनिका इस खास पावर का इस्तेमाल किसके खिलाफ करती हैं और इसका गेम पर क्या असर पड़ता है.
‘बिग बॉस 20’ ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर लाइव हो गया है. शो की शुरुआत सलमान खान ने अपनी धमाकेदार एंट्री से की है.
आज 6 सितम्बर से ‘बिग बॉस सीजन 20’ की शुरुआत हो रही है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं. मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाने के लिए प्रोमो जारी कर रहे हैं. इनमें से एक नाम बादशाह की अलग हो चुकीं पत्नी ईशा रिखी का हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आमिर खान के भाई फैसल खान, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और खुशी दुबे जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं. शो में मशहूर बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कॉम के शामिल होने की भी संभावना है.
हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 20 से एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रिया अहीर मंच पर सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं. बता दें कि रिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं. नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान रिया मुंबई में पुलिस वैन रोकने के बाद वे काफी चर्चा में आ गई थीं. सामने आए वीडियो में रिया और लव गिल के बीच बहस हो रही है.
6 सितम्बर 2026 से बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो रहा है. इस रियलिटी शो में कई ऐसे कलाकर नजर आ चुके हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जैसे मशहूर कलाकार शामिल हैं…पूरी लिस्ट देखें
मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर अपनी फिल्मों, कोरियोग्राफी, कुकिंग वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस वक्त फराह अपनी एक इमोशनल पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल फराह खान और शिरीष कुंदर के बच्चे सीजर, दीवा और अन्या पढ़ाई के लिए मुंबई से दूर अमेरिका चले गए हैं. तीनों भाई-बहन अलग-अलग यूनिवर्सिटी और तीन अलग-अलग शहरों में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे. ऐसे में बच्चों को विदा करते हुए फराह खान काफी इमोशनल हो गईं.
Entertainment News Live In Hindi: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. आज 6 सितम्बर से ‘बिग बॉस सीजन 20’ की शुरुआत हो रही है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और टीवी चैनल कलर्स पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं. शो के मेकर्स लगातार कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाने के लिए प्रोमो जारी कर रहे हैं. इनमें से एक नाम बादशाह की अलग हो चुकीं पत्नी ईशा रिखी का हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आमिर खान के भाई फैसल खान, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और खुशी दुबे जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं. शो में मशहूर बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कॉम के शामिल होने की भी संभावना है.
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि कई बार वह अपने बयानों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. हाल ही में जन्माष्टमी का त्योहार उन्होंने अपने घर पर सेलिब्रेट किया और इस बीच उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रसाद बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि उस वीडियो में गैस चूल्हा बंद था और वह प्रसाद के बारे में बता रही थी. हालांकि अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है.
दरअसल, कंगना ने एक्स पर ट्रोलर के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने उस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, "यह कोई आम हलवा नहीं, बल्कि 'भोग' है. इसमें कई चीज़ें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और फिर उन्हें एक साथ मिलाया जाता है. इसके बाद इसे सेट होने के लिए रखा जाता है और फिर टुकड़ों में काटा जाता है. जो लोग अपने माता-पिता और धरती पर बोझ हैं, उनसे खाना पकाने की कला की उम्मीद नहीं की जा सकती. तुम बस खाने पर ध्यान दो, पकाने की चिंता मत करो."
बता दें कि कंगना के भोग बनाने वाले वीडियो पर ट्रोलर ने कहा था, "गैस तो जला लो टंगना ड्रामेबाज और कढ़ाई देखो कितना काला है."
टॉक्सिक कलेक्शन
टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन यानी कि शनिवार को सिर्फ 2.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी ने 10वें दिन के मुकाबले सिर्फ 29 लाख की मामूली सी बढ़त बनाई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 28.1 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1829 चले हैं. इस तरह से टॉक्सिक ने भारत में 11 दिनों में 243.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 333.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन
मिर्जापुर द मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन इसने 5 करोड़ का उछाल दर्ज किया है और इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 52.7 प्रतिशत रही है. वहीं, कुल शोज 11,256 चले है. मिर्जापुर द मूवी ने दो दिनों में भारत में कुल 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 78.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…