Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन से घरवालों के बीच का माहौल गरमा-गरम होने शुरू हो गया है। कभी नॉमिनेशन को लेकर तो कभी खाने को लेकर घरवालों में जंग होनी शुरू हो गई है। शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा को खाने के लिए फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रोमो देखने के बाद पिछले सीजन की याद आ गई है, जब उन्हें खाने पर एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा गया था।

खाने को लेकर मचा बवाल

बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले एक्स पेज BB Tak ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नेहल चुडासमा को खाने के लिए घरवालों से झगड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रोमाे में वह अभिषेक बजाज से पूछती हैं कि क्या उन्होंने खाना खा लिया है। इस पर अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने खा लिया है। तब नेहल कहती हैं कि खाने में चिकन बचा ही नहीं है। इस पर अभिषेक कहते हैं कि घर में बहुत लोग भर-भरकर चिकन खाते हैं। ये सुनकर नेहल कहती हैं कि वह अब से खाना नहीं बनाएंगी।

---विज्ञापन---

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि नेहल चुडासमा गुस्से में बुरी तरह से घरवालों पर चिल्लाती हैं। उनके इस बिहेवियर पर अन्य घरवाले भड़क जाते हैं। मृदुल तिवारी कहते हैं कि नेहल ड्रामा कर रही हैं। इस बहस में अमाल मलिक की एंट्री होती है और वह भी अभिषेक बजाज से भिड़ जाते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: दूसरे ही दिन बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट, दो नाम चौंकाने वाले

फूट-फूटकर रोईं नेहल चुडासमा

घरवाले आपस में झगड़ रहे होते हैं, तभी नेहल चुडासमा रोते हुए कहती हैं कि वह सिर्फ घरवालों से खाना मांग रही हैं। इसके बाद नेहल वहां से चली जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। ये क्लिप देखने के बाद एक बात को क्लियर हो गई है कि भले ही इस सीजन में बिग बॉस ने घरवालों को अभी तक राशन टास्क नहीं दिया हो लेकिन अपकमिंग एपिसोड में खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच काफी बवाल मचने वाला है।