Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने टीवी के मशहूर सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। एक बार फिर टीवी के ऐसे सेलेब्स को शो का ऑफर दिया जा रहा है जो काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब हैं। वहीं शो में शामिल होने के लिए टीवी की मशहूर बहू का नाम भी सामने आया है। पिछले साल भी मेकर्स उन्हें अप्रोच कर चुके थे, अब एक बार फिर उन्हें अप्रोच किया गया है। चलिए जानते हैं आखिर वो टीवी की मशहूर बहू कौन हैं?
यह भी पढ़ें: ‘कोई इरादा नहीं…’, Laal Pari के हुक स्टेप चोरी करने के आरोपों पर Housefull 5 डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
सीरियल्स-पंजाबी मूवीज से बनाई पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कनिका मान को अप्रोच किया गया है। कनिका को आप 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में देख चुके हैं। इसी शो से उन्होंने बेहद सुर्खियां बटोरी थी। वहीं कनिका पंजाबी सिनेमा में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। वो 'रॉकी मेंटल' और 'मजाजन ऑर्केस्ट्रा' जैसी पंजाबी मूवीज में भी कनिका नजर आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में उन्हें 'जॉम्बीलैंड' में देखा गया।
पिछले साल भी मेकर्स ने किया था अप्रोच
बता दें कनिका को पिछले साल भी 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि उस समय उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन अब खबरें हैं कि कनिका शो में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है कि वो बिग बॉस में आ रही हैं या नहीं।
कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान का शो 19वें सीजन तक पहुंच गया है। वहीं ये टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो के नाम से जाना जाता है। शो में मशहूर सेलेब्स हिस्सा लेते हैं और अनजान लोगों के साथ बिग बॉस के घर में रहते हैं। इस साल ये शो 30 जुलाई से शुरू होगा। वहीं हर साल की तरह इस साल भी आप इसे कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कमाई में छठे दिन भी तगड़ी गिरावट, Thug Life का भी हाल बेहाल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.