Bigg Boss 19: 'बिग बॉस' एक ऐसा घर है, जहां लोग पल में हीरो और पल में विलेन बन जाते हैं. इस शो में कंटेस्टेंट्स को लेकर होस्ट और जनता की राय भी अक्सर अलग देखने को मिलती है. पिछले हफ्ते जबसे सलमान खान ने अमाल मलिक की वीकेंड का वार पर साइड ली है, तबसे शो के फैंस दोनों के ही खिलाफ हो गए हैं. अभिषेक बजाज पर झूठे आरोप लगाकर अमाल को सही ठहरने की कोशिशों के बाद सलमान और अमाल को जमकर ट्रोल किया गया. अब अमाल ने फिर ऐसी हरकत कर दी है, जिससे लोग भड़क उठे हैं. वो इस शो में सबसे पलटू कंटेस्टेंट्स दिखाई दे रहे हैं. अमाल ने अब गौरव खन्ना के साथ भी दोगलापन कर दिया है. उन्होंने हाल ही में गौरव खन्ना के साथ जिस तरह से बर्ताव किया है, वो जनता को रास नहीं आ रहा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में 2 कंटेस्टेंट्स ने संभाली एंटरटेनमेंट की कमान, फैंस भी बोल पड़े ‘वाह’

गौरव खन्ना ने लिया अपना स्टैंड

आपको बता दें, नॉमिनेशन टास्क में गौरव खन्ना ने नीलम गिरी को लेकर काफी कुछ कहा था. हालांकि, वो उनका टास्क था, लेकिन नीलम इस बात से नाराज होकर कुकिंग की ड्यूटी छोड़ चुकी हैं. ऐसे में अमाल मलिक अपनी दोस्त नीलम की साइड लेते हुए गौरव खन्ना के खिलाफ बातें कर रहे हैं. पहले गौरव ने अमाल को नीलम को इस बारे में समझाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने नीलम को इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया. इतना ही नहीं, वो बाकी घरवालों के सामने ये भी कहते हुए नजर आए कि गौरव ने इस मुद्दे पर सिर्फ नीलम से बात की है और माफी नहीं मांगी. जब गौरव को ये बात पता चली, तो उन्होंने अपना स्टैंड लेते हुए साफ-साफ कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे.

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: Rajvir Jawanda का आज है अंतिम संस्कार, Bigg Boss 19 में अमाल मलिक के लगाए आरोपों पर अनु मलिक ने किया पलटवार

खाने को लेकर अमाल मलिक ने की शर्मनाक टिप्पणी

गौरव ने जब अपनी बात रखी तो अमाल ने सबके सामने उनसे पहले सहमति जताई और कहा कि नीलम अपनी जगह ठीक हैं और गौरव अपनी जगह ठीक हैं. इसके बाद भी वो गौरव को माफी मांगने पर मजबूर करने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, जब गौरव नहीं माने तो अमाल का असली रूप सामने आ गया. अमाल मुंह पर गौरव भाई-गौरव भाई कर रहे थे, लेकिन पीठ पीछे उन्होंने तहजीब भूलकर बेहूदा बातें शुरू कर दीं. जब गौरव ने कहा कि मैं खाना खा रहा हूं, तो अमाल ने गौरव को लेकर एपिसोड में कहा है कि 'गोबर भी खा'. अब उनके इन शब्दों की वजह से वो बाहर ट्रोल हो रहे हैं.

तमीज भूल दिखाई बुजदिली

लोगों ने उनकी ये बात पकड़ ली है और वो कह रहे हैं कि अगर अमाल में हिम्मत होती तो वो जोर से बोलते. दरअसल, अमाल ने गौरव से दूर जाकर धीरे से ये घटिया कमेंट दिया है. बिना झगड़े के वो किसी के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं और ये देखकर शो के फैंस उनसे अपसेट हो गए हैं. आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से अमाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमाल सिंक में बर्तनों पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को देखकर भी ट्रोलर्स ने उनकी तहजीब पर सवाल उठाए हैं.