Bigg Boss 18 Winner: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को आखिरकार उसका विनर मिल गया है। टॉप 2 दावेदार करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना बने थे जिनमें करणवीर मेहरा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टॉप 6 में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और रजत दलाल, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना पहुंचे थे और धीरे धीरे बाकी 4 आउट हो गए।
विनर को मिली इतनी प्राइज मनी
बिग बॉस के 18वें सीजन के विनर को शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के अलावा उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी मिली है। वहीं विवियन डीसेना शो के फर्स्ट रनर-अप बन गए हैं। रजत दलाल के एविक्शन के बाद से करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच में कांटे की टक्कर देखी जा रही थी। विनर का नाम अनाउंस करने से पहले मेकर्स ने 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन ओपन की थी। इस दौरान फैंस ने सबसे ज्यादा वोट देकर करणवीर मेहरा को शो का विनर बनाया है।
सलमान खान ने अनाउंस किया नाम
हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस 18 के विनर की अनाउंसमेंट सलमान खान अपने खास स्टाइल में करते हुए नजर आए। विनर अनाउंस करने से पहले सलमान ने करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का हाथ थामा। इस दौरान सभी की सांसें थमी नजर आईं। इसके बाद सलमान ने करणवीर मेहरा का हाथ उठाकर विनर अनाउंस किया।
टॉप 3 में आकर आउट हुए रजत
बता दें कि बिग बॉस 18 के फाइनल में रजत दलाल का एलिमिनेशन सबसे ज्यादा शॉकिंग रहा। टॉप 3 में आकर उन्हें फिनाले की रेस से बाहर होना पड़ा। उनके एविक्शन से हर कोई शॉक्ड था, क्योंकि लोग उनको इस सीजन का विनर देख रहे थे। रजत दलाल के बेघर होने से बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का सिस्टम हैंग हो गया। एल्विश आर्मी उन्हें जिताने के लिए भर-भरकर वोट कर रही थी। मगर लास्ट में वो जनता के वोटों में कमी के कारण वह टॉप 3 में आकर एलिमिनेट हो गए।
कौन थे टॉप 6 फाइनलिस्ट?
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के फाइनल में ईशा सिंह, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने अपनी जगह बनाई थी। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में पहले ही साफ हो गया था कि रजत दलाल और विवियन डीसेना टॉप 2 फाइनलिस्ट होंगे। जहां करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के सेकंड रनर अप बने हैं तो वहीं अविनाश मिश्रा थर्ड रनर अप बने हैं। मगर फिनाले में खेल हो गया और रजत टॉप 3 से बाहर हो गया।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.