Tuesday, 24 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में आ रहीं वो जिन्हे लगा ‘प्रेम रोग’, तो कभी बनीं ‘सौतन’, ‘स्त्री 2’ की एक्ट्रेस से खास कनेक्शन

Bigg Boss 18 Contestants: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का बज बना हुआ है, इस शो के कंटेस्टेंट के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट दी और श्रद्धा कपूर से भी उनका खास कनेक्शन है...

Bigg Boss 18 Padmini Kolhapure

Bigg Boss 18 Contestants: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का हाइप बना हुआ है, हर किसी को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं शो से जुड़ी ताजा जानकारियां भी आ रही हैं, जिसे जान फैंस का उत्साह और भी बढ़ रहा है। वहीं मेकर्स ने बिग बॉस के प्रोमो का वीडियो भी शेयर कर दिया है। प्रोमो तो आ ही गया है उसके साथ प्रीमियर की डेट भी सामने आ गई है। इसी बीच कंटेस्टेंट के नाम भी रिवील हो रहे हैं। इस लिस्ट में एक ऐसा नाम जुड़ा है जो बॉलीवुड का बड़ा नाम है। वहीं उनका सीधा कनेक्शन श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) से भी है। आइए जानते हैं कि कौन है वो जो हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद ‘बिग बॉस 18’ में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं?

कौन है वो जो आ रहीं ‘बिग बॉस 18’ में

‘बिग बॉस 18’ का सभी को इंतजार है। गुड न्यूज ये है कि ये शो जल्द ही शुरू होने वाला है। इसी बीच खबरें कंटेस्टेंट के नाम को लेकर भी आ रही है। वहीं एक वेटरन एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया है जो हिंदी सिनेमा में कई हिट दे चुकी हैं। उन्हें कभी लगा प्रेम रोग तो वो  कभी बनीं सौतन। जी हां आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:Bigg boss 18 के 18 कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक का पत्ता कटा! 3 बॉलीवुड की गुमनाम एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर से क्या है कनेक्शन

हमने सबसे ऊपर ये बताया है कि उनका ‘स्त्री 2’ (Stree 2) की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से खास कनेक्शन है। बता दें कि पद्मिनी श्रद्धा की मौसी हैं। जी हां उनकी बड़ी बहन ने शक्ति कपूर से शादी की है। ऐसे में खूंखार विलेन शक्ति कपूर की वो साली हुईं। अब एक्ट्रेस सलमान खान के रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के रूप में आने वाली हैं। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है। लेकिन मीडिया में ये खबर तेज है कि सालों बाद पद्मिनी के एक बार फिर से दीदार होंगे बिग बॉस के घर में।

बिग बॉस 18

कब से शुरू हो रहा बिग बॉस

अब लगे हाथों ये भी जान लेते हैं कि बिग बॉस 18 कब से शुरू हो रहा है। शो का प्रोमो सामने आ गया है। इसी के साथ रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। जी हां, बहुत जल्द ही आप और हम अपने फेवरेट शो को टीवी पर देख सकते हैं। दरअसल आने वाली 6 अक्टूबर 2024 से शो टीवी पर स्ट्रीम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, दोस्त के आउट होने पर रो-रोकर बेसुध हुई फेमस एक्ट्रेस

First published on: Sep 23, 2024 02:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.