Wednesday, 16 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: गुणरत्न सदावर्ते ने सरेआम जयश्री को किया लिप लॉक, बोले- ‘अपना बीवी अपना राज’

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसके पीछे की वजह है उन्होंने सरेआम अपनी पत्नी को लिपलॉक किया और अपने प्यार का किया इजहार।

Bigg Boss 18 Gunaratna Sadavarte

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को देखने में बहुत ही मजा आ रहा है। हर दिन शो ज्यादा इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। वहीं मेकर्स भी रियलिटी शो में मिर्च मसाला डालने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान के शो में अचानक से एक ट्विस्ट आया है जिसमें वकील गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) को काम के सिलसिले में शो के बीच में से घर से बाहर जाने की परमीशन मिल गई है। दरअसल उनका कोर्ट में कोई केस चल रहा है, जिसमें उनकी मौजुदगी जरूरी है। अब शो से बाहर आने पर गुणरत्न ने जयश्री को सरेआम किस किया और प्यार का इजहार भी किया।

काम की वजह से घर से बाहर आए गुणरत्न

गुणरत्न सदावर्ते पेशे से वकील हैं और वो अब बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट आए हैं। किसी केस के सिलसिले में उन्हें अचानक से बीच में घर से बाहर जाना पड़ा। जिसकी बिग बॉस ने उन्हें परमीशन भी दे दी है। अपना काम खत्म करते ही वो वापस घर में आ जाएंगें। हालांकि देखा जाए तो घर में सबसे ज्यादा मसाला देने वाले कंटेस्टेंट ही वही हैं तो कहीं न कहीं उनके घर से बाहर जाने पर फैंस का दिल तो टूटा ही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में जाते ही फ्लॉप हुए इंडस्ट्री के 5 स्टार्स, ‘अनुपमा’ की लाडली के तो आ गए आंसू

गुणरत्न सदावर्ते ने जयश्री से किया प्यार का इजहार

गुणरत्न सदावर्ते ने बिग बॉस 18 के घर से बाहर जाने के बाद टाइम्स नाउ के साथ बातचीत की और बताया कि वो अपनी पत्नी जयश्री पाटिल से बहुत प्यार करते हैं। इतना कहते-कहते वो रोमांटिक हो गए और अपनी बीवी को लिप्स पर किस कर दी। खुलेआम लिपलॉक करते हुए गुणरत्न ने अपने प्यार का इजहार भी किया।

Gunaratna Sadavarte

बिग बॉस के घर में भी लव स्टोरी बताते हैं वकील साहब

गुणरत्न सदावर्ते ने अपनी लव स्टोरी बिग बॉस के घर में भी कई बार बात की है। एपिसोड में गुणरत्न ने खुलासा किया कि उनकी और जयश्री पाटिल की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई थी। उन्होंने बताया कि साल 1999 में जयश्री पाटिल से उन्हें प्यार हो गया और 2007 में उन्होंने शादी कर ली। उन्होंने बताया कि वो कभी भी अपने प्यार का इजहार करने से नहीं डरते और अपनी पत्नी को अपना राज मानते हैं।

Bigg Boss 18

गुणरत्न हैं बिग बॉस 18 के मजबूत कंटेस्टेंट

अगर ये कहा जाए कि गुणरत्न सदावर्ते बिग बॉस 18 के मजबूत कंटेस्टेंट हैं तो कुछ गलत नहीं होगा। गुणरत्न का शो में खेल बहुत ही शानदार है और वो पहले दिन से लेकर अब तक सबसे ज्यादा मसाला देने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं। उनका स्टाइल हो या फिर बातें सभी हैरान कर देती है। कभी वो कहते हैं कि शो में आने से पहले दाऊद इब्राहिम ने उन्हें धमकी दी। तो कभी कहते हैं कि मुंबई उनके इशारों पर चलता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन! अविनाश को घर से निकाला, राशन टास्क में बवाल

First published on: Oct 16, 2024 08:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.