Bigg Boss 18 Finale: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9:30 बजे टीवी पर प्रसारित होगा। मगर फिनाले को लेकर लगातार अंदर से खबरें सामने आना शुरू हो गई हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुनी कर रहा है। खबरें सामने आ रही हैं कि बिग बॉस 18 के फिनाले से ईशा सिंह आउट हो गई हैं। ईशा सिंह के इविक्शन के बाद अब एक और कंटेस्टेंट फिनाले की रेस से बाहर हो गया है। ईशा सिंह के बाद अब एक और दमदार कंटेस्टेंट आउट हो गया है। अविनाश मिश्रा और चुम दरांग दोनों ही बॉटम में थे अब यह देखना दिलचस्प है कि इन दोनों में से कौन बेघर हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale में पहले बेघर हुईं ये कंटेस्टेंट! ताजा रैंकिंग लिस्ट में नाम गायब
ईशा के बाद बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट!
बिग बॉस 18 से ईशा सिंह के बाद इस सीजन की सबसे दमदार फीमेल कंटेस्टेंट चुम दरांग टॉप 5 से बाहर हो गई हैं। चुम दरांग के गेम को लोग काफी पसंद कर रहे थे, जिसके दम पर वो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। मगर फिनाले से अब चुम दरांग आउट हो गई हैं। टॉप 5 में आने के बाद चुम दरांग शो से बेघर हो गई हैं और वो ट्रॉफी उठाने से चूक गई हैं।
टॉप 4 में बने ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 18 को अब अपने टॉप 4 फाइनलिस्ट मिल गए हैं और टॉप 5 से चुम दरांग से आउट हो गए हैं। अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और रजत दलाल और विवियन डीसेना टॉप 4 फाइलिस्ट बन गए हैं। अविनाश मिश्रा और चुम दरांग दोनों ईशा सिंह के बाद बॉटम में थे, लेकिन कम वोट मिलने की वजह से अविनाश से पहले चुम दरांग शो से बेघर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: Eisha Singh के बेघर होने के 5 कारण
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.